शाहबाद डेयरी हत्याकांड: दिल्ली पुलिस ने मृतका के मित्रों से जांच में शामिल होने को कहा

खबरे |

खबरे |

शाहबाद डेयरी हत्याकांड: दिल्ली पुलिस ने मृतका के मित्रों से जांच में शामिल होने को कहा
Published : May 31, 2023, 6:35 pm IST
Updated : May 31, 2023, 6:35 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

साक्षी की हत्या में प्रयुक्त हथियार को पुलिस अभी तक बरामद नहीं कर पाई है।

New Delhi: दिल्ली पुलिस ने शाहबाद डेयरी हत्याकांड में मृतका के तीन मित्रों से जांच में शामिल होने को कहा है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सोलह वर्षीय साक्षी को 20 से अधिक बार चाकू मारा गया और फिर सीमेंट के स्लैब से वार गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके शरीर पर चोट के 34 निशान पाए गए और उसकी खोपड़ी कुचली हुई थी। आरोपी साहिल (20) को सोमवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि साक्षी के तीन दोस्तों-भावना, अजय उर्फ ​​झबरू और नीतू से जांच में शामिल होने और घटना के संबंध में आवश्यक विवरण प्रदान करने को कहा गया है।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) रवि कुमार सिंह ने कहा, "आरोपी हमारी हिरासत में है और पूछताछ जारी है। हम कड़ियों को जोड़ने के लिए सभी पहलुओं पर गौर कर रहे हैं। हम घटना में शामिल सभी व्यक्तियों को लेकर काम कर रहे हैं।" हमारी टीम इसमें इस्तेमाल हथियार को बरामद करने के लिए काम कर रही है।"

नई सीसीटीवी फुटेज में साक्षी अपनी हत्या से कुछ मिनट पहले सड़क पर टहलती दिखती है। अजय ने कहा कि साक्षी ने शनिवार को साहिल के बारे में उससे शिकायत की थी। उसने ''पीटीआई वीडियो'' से कहा, "शनिवार को साक्षी आई और कहा कि साहिल उसे तंग कर रहा है। मैं, भावना और साक्षी के साथ, साहिल से मिलने गया और उससे कहा कि वह उसे (साक्षी) परेशान न करे। हालांकि, रविवार को उसने अपराध कर दिया।".

अजय ने कहा, "जब मैंने घटना के बारे में सुना और मौके पर गया, तो मैंने उसका शव पड़ा देखा। उसकी खोपड़ी फटी हुई थी और उसकी आंतें लटकी हुई थीं। मैंने पुलिस को शव को एंबुलेंस में ले जाने में मदद की।" मौके पर पहुंचे एक अन्य स्थानीय व्यक्ति सुनील कुमार ने कहा कि उन्होंने वहां कई लोगों को इकट्ठा देखा और अजय शव को ले जाने में पुलिस की मदद कर रहा था।

साक्षी की हत्या में प्रयुक्त हथियार को पुलिस अभी तक बरामद नहीं कर पाई है। साहिल ने खुलासा किया कि उसने हत्या के बाद चाकू को रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास फेंक दिया था। हत्या करने से दो दिन पहले साहिल ने इसकी योजना बनाई थी क्योंकि साक्षी ने उसे अपने दोस्तों के सामने झिड़क दिया था और उसके साथ खराब हुए रिश्ते को सुधारने से इनकार कर दिया था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM