बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ सबूत नहीं का दावा करने वाली खबर गलत; जांच जारी : दिल्ली पुलिस ने दी सफाई

खबरे |

खबरे |

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ सबूत नहीं का दावा करने वाली खबर गलत; जांच जारी : दिल्ली पुलिस ने दी सफाई
Published : May 31, 2023, 4:43 pm IST
Updated : May 31, 2023, 4:43 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

खबर फैली है कि दिल्ली पुलिस ने कहा है कि उसे डब्ल्यूएफआई प्रमुख सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं।

New Delhi: भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में जांच कर रही  दिल्ली पुलिस ने मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिसमें यह दावा किया गया है कि बृजभूषण के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं . दिल्ली पुलिस ने सफाई जारी कर कहा कि मामले में अभी जांच चल रही है. सबूत नहीं मिलने का दावा करने वाली खबरें ‘‘गलत’’ हैं। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी. 

बता दें कि इससे पहले खबर फैली थी कि दिल्ली पुलिस ने कहा है कि उसे डब्ल्यूएफआई प्रमुख सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं। मालूम हो कि बृजभूषण शरण सिंह पर एक नाबालिग समेत सात महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है।

बाद में, दिल्ली पुलिस ने ट्विटर पर कहा, ‘‘कई टेलीविजन चैनलों पर यह खबर प्रसारित की जा रही है कि दिल्ली पुलिस को डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख के खिलाफ दर्ज मामलों में पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं और इस संबंध में एक अंतिम रिपोर्ट संबद्ध अदालत में दाखिल की जानी बाकी है।’’.

दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘यह स्पष्ट किया जाता है कि यह खबर ‘गलत’ है और इस संवेदनशील मामले में पूरी संवेदनशीलता के साथ जांच जारी है।’’

naidunia

बता दें कि प्रदर्शनकारी पहलवानों ने रविवार को नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद वहां तक मार्च करने की कोशिश की थी, जिस दौरान उन्हें हिरासत में ले लिया गया था, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। ये पहलवान, सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 23 अप्रैल से जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे। 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM