मॉनसून सत्र का आज 9वां दिन: सदन में हंगामे के आसार

खबरे |

खबरे |

मॉनसून सत्र का आज 9वां दिन: सदन में हंगामे के आसार
Published : Jul 31, 2023, 11:03 am IST
Updated : Jul 31, 2023, 11:03 am IST
SHARE ARTICLE
 representational Image
representational Image

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा में दिल्ली अध्यादेश बिल पेश कर सकते हैं.

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र का आज (31 जुलाई) 9वां दिन है. स्थिति का जायजा लेने के लिए मणिपुर गए भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन (INDIA ) के सांसद 30 जुलाई (रविवार) को दिल्ली लौट आए और आज सदन पहुंचेंगे। विपक्षी दल लगातार सदन में मणिपुर हिंसा पर चर्चा की मांग कर रहे हैं. इसलिए आज भी संसद की कार्यवाही हंगामेदार रहने के आसार हैं.

इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा में दिल्ली अध्यादेश बिल पेश कर सकते हैं. इसे 25 जुलाई को मोदी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई. दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार इस बिल का विरोध कर रही है. विपक्षी दल भी आप सरकार के साथ हैं. केंद्र ने 19 मई को अधिकारियों के तबादले को लेकर एक अध्यादेश जारी किया था. अध्यादेश में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के 11 मई के फैसले को पलट दिया, जिसमें दिल्ली सरकार को ट्रांसफर-पोस्टिंग का अधिकार मिला था.

कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम ने 30 जुलाई को कहा कि मणिपुर की स्थिति पर एक विश्वसनीय रिपोर्ट सदन में पेश की जाएगी. मणिपुर का दौरा करने वाले  सांसदों में फूलो देवी भी शामिल थीं. फूलो देवी ने कहा कि पीड़ित कह रहे हैं कि पुलिस है, लेकिन कुछ नहीं कर रही है. सरकार भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. हम मांग करेंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में आएं और मणिपुर पर चर्चा करें.
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM