राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामला: सूरत की अदालत आज सुनाएगी फैसला

खबरे |

खबरे |

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामला: सूरत की अदालत आज सुनाएगी फैसला
Published : Mar 23, 2023, 11:25 am IST
Updated : Mar 23, 2023, 11:25 am IST
SHARE ARTICLE
Defamation case against Rahul Gandhi: Surat court to pronounce verdict today
Defamation case against Rahul Gandhi: Surat court to pronounce verdict today

राहुल गांधी अपना बयान दर्ज कराने के लिए अक्टूबर 2021 में सूरत की अदालत में पेश हुए थे।

सूरत (गुजरात) : सूरत की एक अदालत ‘मोदी उपनाम’ संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 2019 में दर्ज किए गए एक आपराधिक मानहानि मामले में बृहस्पतिवार को फैसला सुनाएगी। पार्टी नेताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी। राहुल गांधी के खिलाफ यह मामला उनकी उस टिप्पणी को लेकर दर्ज किया गया है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था, ‘‘क्यों सभी चोरों का समान उपनाम मोदी ही होता है?’’ राहुल गांधी की इस टिप्पणी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने शिकायत दर्ज कराई थी। वायनाड से लोकसभा सदस्य गांधी ने यह कथित टिप्पणी 2019 के आम चुनाव से पहले कर्नाटक के कोलार में आयोजित जनसभा में की थी।

राहुल गांधी के वकील किरीट पानवाला ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एच एच वर्मा की अदालत ने पिछले सप्ताह दोनों पक्षों की दलीलों की अंतिम सुनवाई की थी और फैसला सुनाने के लिए 23 मार्च की तारीख तय की थी।

यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 (मानहानि) के तहत दर्ज किया गया था। राहुल गांधी अपना बयान दर्ज कराने के लिए अक्टूबर 2021 में सूरत की अदालत में पेश हुए थे।

Location: India, Gujarat, Surat

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

पंजाब की ताजा खबरें | देखिये क्या है खास | Spokesman TV | LIVE

26 Apr 2025 6:35 PM

"पुलिस Pastor Jashan Gill के साथ मिलके हम पर समझौता करने का दबाव बना रही है" - पीड़िता के पिता का आरोप

25 Apr 2025 5:54 PM

Pahalgam Attack को लेकर चंडीगढ़ के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जताया गुस्सा, बेगुनाहों की मौत पर दिखे दिल के घाव

25 Apr 2025 5:52 PM

Pahalgam Terror Attack News: आतंकी हमले के बाद स्थानीय लोगों ने कैमरे के सामने रखी अपनी बात

25 Apr 2025 5:50 PM

"हम आतंकवादियों को जमीन में गाड़ देंगे" - पहलगाम हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चेतावनी

24 Apr 2025 6:46 PM

बड़ी खबर: पाकिस्तान सेना ने BSF जवान को किया गिरफ्तार, 30 मीटर सीमा पार कर गया था, देखें LIVE

24 Apr 2025 6:44 PM