Pregnant Woman Committed Suicide: पंचकुला में गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

खबरे |

खबरे |

Pregnant Woman Committed Suicide: पंचकुला में गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Published : Nov 2, 2023, 10:20 am IST
Updated : Nov 2, 2023, 10:20 am IST
SHARE ARTICLE
 Pregnant Woman Committed Suicide
Pregnant Woman Committed Suicide

आत्महत्या करने वाली महिला की पहचान 23 साल की दिव्या वर्मा के रुप में हुई है.

 Pregnant Woman Committed Suicide News In Hindi: हरियाणा के पंचकुला के सेक्टर 8 में एक गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मिली जानकारी के अनुसार उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए लड़की को परेशान कर रहे थे। जिसके चलते महिला ने आत्महत्या करने का फैसला किया. बता दें कि महिला के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

ससुराल वाले मांग रहे थे 10 लाख  रुपये

आत्महत्या करने वाली महिला की पहचान 23 साल की दिव्या वर्मा के रुप में हुई है. दिव्या लुधियाना की रहने वाली थीं. इसी साल अप्रैल में उनकी शादी पंचकुला के कबीर वर्मा से हुई। मृतक महिल के चाचा अनिल कुमार ने बताया कि दिव्या का पति शादी के कुछ दिन बाद कनाडा चला गया था। जिसके बाद ससुराल वाले 10 लाख रुपये दहेज की मांग कर दिव्या को प्रताड़ित कर रहे थे.

जांच में जुटी पुलिस

ससुराल वालों से तंग आकर दिव्या ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी एसआई यादविंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। उधर, मृतका के परिजनों की शिकायत पर पति कबीर वर्मा, सास बृजबाला और ससुर ख्याली राम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

इस गांव में कोई भी घर नशे से नहीं बचा, अपने ही घर के बर्तन और कपड़े चुराकर करते हैं नशा|Spokesman D Sath

12 Mar 2025 5:50 PM

अब Nawanshahr में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,Bulldozer से मिनटों में ढहाया गया मकान

11 Mar 2025 5:59 PM

कुर्सी लेकर निकले Justin Trudeau, Canada में ट्रूडो का शासन ख़त्म, जीभ बाहर, हाथ में कुर्सी

11 Mar 2025 5:56 PM

न ग्रंथ साहिब, न पंथ, तो कैसे बना नया जत्थेदार, मजीठिया के पक्ष में Chandumajra

10 Mar 2025 7:13 PM

चंडीगढ़ में REV EXPO के तीसरे संस्करण में क्या था खास?

10 Mar 2025 7:10 PM

ड्रग तस्कर का घर तोड़ने पहुंची पुलिस, फूट-फूटकर रोने लगी महिला

10 Mar 2025 7:09 PM