
चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
Haryana Municipal Corporation Elections Result BJP big victory CM Saini News In Hindi: हरियाणा नगर निगम चुनाव के रिजल्ट बुधवार को घोषित हो चुके हैं।चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है. भाजपा ने 10 नगर निगम में से 9 में जीत दर्ज की है। हरियाणा के 9 शहरों में भाजपा के मेयर बने हैं। फरीदाबाद में रिकॉर्ड तोड़ वोटों से बीजेपी को जीत मिली है। वहीं मानेसर में निर्दलीय उम्मीदवार को मेयर पद पर जीत मिली। कांग्रेस का एक भी मेयर नहीं बना है।
चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। चुनाव में भाजपा की जीत पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और हरियाणा की जनता का तहे दिल से धन्यवाद किया.
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि "आज आए स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों में हरियाणा की जनता ने ट्रिपल इंजन की सरकार पर अपनी मुहर लगा दी है। मैं हरियाणा की जनता का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं। चुनाव आयोग और सभी अधिकारियों को शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए धन्यवाद देता हूं.
सीएम सैनी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी मेहनत की वजह से प्रदेश भर में ट्रिपल इंजन सरकार आई है.
सीएम ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक सपना देखा है, 2047 तक विकसित भारत का सपना, उस विकसित राष्ट्र में हमारी स्थानीय निकाय सरकार, ट्रिपल इंजन सरकार एक मजबूत भूमिका निभाएगी और यह भारत प्रधानमंत्री मोदी के सपनों का विकसित भारत बनेगा.
उन्होंने आगे कहा, "मैं हरियाणा की 2 करोड़ 80 लाख जनता का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने सरकार के काम को मंजूरी दी और सरकार की नीतियों को और मजबूत किया। हमारी ट्रिपल इंजन सरकार की जिम्मेदारी है कि हम तीन गुना गति से आगे बढ़ें और हरियाणा के काम को पूरा करें। मोदी के नेतृत्व में यह हरियाणा और भारत विकसित बनेगा।"
For More News Apart From Haryana MC Elections Result BJP big victory CM Saini News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)