Vinesh Phogat News: मंत्री बनना मेरे हाथ में नहीं, ये हाईकमान के हाथ में- विनेश फोगाट

खबरे |

खबरे |

Vinesh Phogat News: मंत्री बनना मेरे हाथ में नहीं, ये हाईकमान के हाथ में- विनेश फोगाट
Published : Oct 5, 2024, 9:40 am IST
Updated : Oct 5, 2024, 9:40 am IST
SHARE ARTICLE
Vinesh Phogat latest News In Hindi Haryana Assembly Election Voting
Vinesh Phogat latest News In Hindi Haryana Assembly Election Voting

 इस दौरान उन्होंने कहा, "मतदान बहुत बड़ा उत्सव है. पूरा हरियाणा मतदान करने जा रहा है.

Vinesh Phogat latest News In Hindi: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान 5 अक्टूबर, शनिवार को सुबह 7 बजे शुरू हो गया। मतगणना 8 अक्टूबर को होगी। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और ओलंपियन मनु भाकर शुरुआती वोटरों में शामिल थे।  इस बीच हरियाणा चुनाव के लिए जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट भी चरखी दादरी के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचीं.

 इस दौरान उन्होंने कहा, "मतदान बहुत बड़ा उत्सव है. पूरा हरियाणा मतदान करने जा रहा है. मैं एक उम्मीदवार होने के नाते सभी से अपील करती हूं कि अपने घरों से निकलकर मतदान करें. नशा बहुत बड़ा मुद्दा है, चिंता का विषय है. हम 5 साल दिन राम मेहनत करके अपने दायित्व को निभाएंगे."

कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ने कहा 10 साल पहले जब भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब प्रदेश में खेल का स्तर बहुत अलग था. आज भी सभी खिलाड़ी ये उम्मीद कर रहे हैं. हरियाणा में नशा एक बहुत बड़ा मुद्दा है, बहुत चिंता का विषय है आगे आने वाली पीढ़ी को कैसे बचाकर रखना है वो हमारा दायित्व है उसको हम पांच साल तक मेहनत करके निभाएंगे. 

मंत्री बनने को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मंत्री बनना मेरे हाथ में नहीं है, यह हाईकमान के हाथ में है. मैं पार्टी की कार्यकर्ता हूं और कार्यकर्ता की तरह काम करता रहूंगी.

इस बार के विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट हॉट सीट बन गई है. यहां रेसलर विनेश फोगाट का मुकाबला बीजेपी के कैप्टन योगेश बैरागी से है.

सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1,031 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं और मतदान के लिए 20,632 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 15वीं हरियाणा विधानसभा चुनाव में राज्य के कुल 2,03,54,350 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

(For more news apart from Vinesh Phogat latest News In Hindi Haryana Assembly Election Voting,stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM