Haryana Accident News: हरियाणा में स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर, 3 लोगों की मौके पर मौत

खबरे |

खबरे |

Haryana Accident News: हरियाणा में स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर, 3 लोगों की मौके पर मौत
Published : Jul 14, 2024, 5:43 pm IST
Updated : Jul 14, 2024, 5:43 pm IST
SHARE ARTICLE
Scorpio car and truck collide, Haryana Accident news in hindi
Scorpio car and truck collide, Haryana Accident news in hindi

पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतक के वारिसों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Haryana Accident News In Hindi: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर शनिवार रात एक स्कॉर्पियो कार एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया है, जिसे गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।

पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतक के वारिसों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतकों में से एक की पहचान जालंधर निवासी नायब सलमानी के रूप में हुई है। अन्य दो की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि मृतक अजमेर से जालंधर जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह 2:45 बजे नेशनल हाईवे 152डी पर सुप्रीम लॉजिस्टिक कंपनी का ट्रक अंबाला की ओर जा रहा था। इसे अजमेर थाना क्षेत्र के विनायक निवासी सुखदेव चला रहा था। जब ट्रक हाईवे पर गांव सुरजनवास के पास पहुंचा तो पीछे से एक स्कार्पियो गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कार्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें चार लोग सवार थे। लोगों की मदद से चारों को स्कॉर्पियो गाड़ी से बाहर निकाला गया। एंबुलेंस बुलाई गई और उन्हें सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया।

यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सन्नी उर्फ तेजेंद्र सिंह निवासी गुरु नानक पुरा को जालंधर रेफर कर दिया। उनके तीन अन्य साथियों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तीनों मृतकों के शव सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ में रखे गए हैं। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

महेंद्रगढ़ सिविल अस्पताल के डॉक्टर शिवम ने बताया कि रात को उनके पास 4 लोग आए थे। इनमें से एक को हायर सेंटर भेज दिया गया। बाकी तीन की पहले ही मौत हो चुकी थी। तीनों के शवों को शवगृह में रखवा दिया गया है।

(For More News Apart from Scorpio car and truck collide, Haryana Accident News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM