गुरुग्राम में शराब की दुकान पर गोलीबारी; एक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

खबरे |

खबरे |

गुरुग्राम में शराब की दुकान पर गोलीबारी; एक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
Published : Jun 17, 2023, 1:13 pm IST
Updated : Jun 17, 2023, 1:13 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

दो लोग दुकान पर पहुंचे ओर 15 राउंड से अधिक गोलियां चलाईं।

गुरुग्राम (हरियाणा) : गुरुग्राम के मानेसर इलाके में दो हथियारबंद बदमाशों ने शराब की एक दुकान में कथित तौर पर गोलीबारी की, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना शुक्रवार को रात करीब साढ़े आठ बजे पचगांव में हुई, जब दो लोग दुकान पर पहुंचे ओर 15 राउंड से अधिक गोलियां चलाईं।

अधिकारी के मुताबिक, घटना में तीन ग्राहकों-उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के भाहिला गांव निवासी संदीप और राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले देवराज शर्मा व राजेंद्र प्रसाद को कई गोलियां लगीं . तीनों घायलों को फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया, जबकि देवराज और राजेंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है।

शराब की दुकान के मालिक कुलदीप सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके पास एक विदेशी नंबर से फोन आया था और फोन करने वाले ने उनसे दुकान उसके हवाले करने के लिए कहा था। बोहरा कलां गांव के निवासी सिंह ने बताया कि गोलीबारी की घटना के बाद उन्हें फिर उसी नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने हमले की जिम्मेदारी ली।

उन्होंने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा, ‘‘मैं शराब की दुकान के पीछे स्थित कार्यालय में था और गोलियों की आवाज सुनकर बाहर आया। मैं हमलावरों पर चिल्लाया, जिसके बाद वे घटनास्थल से भाग गए। इसके बाद मुझे एक विदेशी नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने कहा कि यह सब उसे दुकान नहीं सौंपने का नतीजा है। फोन करने वाले ने मुझे जान से मारने की धमकी भी दी।’’

थाना प्रभारी सवित कुमार ने बताया कि फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति और हमलावरों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास), 506 (आपराधिक धमकी), 34 (साझा इरादा), 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM