11वीं के छात्र ने दी खौफनाक वारदात को अंजाम, 8 साल के बच्चे का अपहरण कर की हत्या

खबरे |

खबरे |

11वीं के छात्र ने दी खौफनाक वारदात को अंजाम, 8 साल के बच्चे का अपहरण कर की हत्या
Published : May 18, 2023, 10:38 am IST
Updated : May 18, 2023, 10:38 am IST
SHARE ARTICLE
arijit @ hnu (file photo)
arijit @ hnu (file photo)

हत्या किय गए बच्चे की उम्र साढ़े आठ साल थी। दोनों पड़ोसी भी थे।

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में 11वीं कक्षा के एक छात्र ने एक भयानक घटना को अंजाम दिया है. आपको बता दें कि उक्त छात्र ने अपने ही स्कूल में पढ़ने वाले चौथी कक्षा के छात्र का पहले अपहरण किया और फिर उसकी हत्या कर दी. आरोपी की उम्र महज 16 साल बताई जा रही है। जबकि हत्या किय गए बच्चे की उम्र साढ़े आठ साल थी। दोनों पड़ोसी भी थे।

यह घटना सोनीपत के हाईराइज अपार्टमेंट TDI एस्पानिया में हुई। उसी बिल्डिंग के बेसमेंट में बनी पानी की टंकी से बच्चे का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान अर्जित उर्फ ​​ हन्नू के रूप में हुई है। उनके पिता अजीत त्रिपाठी सोनीपत में पीटीएम के एरिया सेल्स मैनेजर हैं। सोमवार शाम को उन्हें बेटे के अपहरण की जानकारी हुई। घर से 6 लाख की फिरौती का पत्र भी मिला है। रातों-रात 4 लाख रुपए का इंतजाम हो गया लेकिन सुबह 4 बजे के करीब  हन्नू की लाश मिली।

 हन्नू को आखिरी बार मंगलवार को जांच के दौरान बिल्डिंग के सीसीटीवी में देखा गया था। फुटेज में आरोपी नजर आया। इस पर सोनीपत के  बहालगढ़ थाने की पुलिस ने संदेह के आधार पर नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपहरण व हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि उसने सोमवार को ही हत्या कर दी थी। उसके बाद उसने घर आकर भोजन किया और फिरौती का पत्र लिखकर हन्नू के घर ले दाल आया।

आरोपी ने बताया कि उसके पिता मानसिक रूप से बीमार हैं, जिससे घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। जेब खर्च के लिए पैसे नहीं मिल रहे थे, इसलिए यह खौफनाक कदम उठाया। आरोपी ने कहा कि उसे  सी.आई.डी. सीरियल देखकर मर्डर का आइडिया आया था। पुलिस ने  जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेशी होने के बाद आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया है। वह 18 वर्ष का होने तक बाल सुधार गृह में रहेगा, फिर उसे जेल भेजा जाएगा।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM