ISRO भर्ती धोखाधड़ी मामले में हरियाणा से दो और लोग गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

ISRO भर्ती धोखाधड़ी मामले में हरियाणा से दो और लोग गिरफ्तार
Published : Aug 22, 2023, 12:06 pm IST
Updated : Aug 22, 2023, 12:06 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

इससे पहले, रविवार को मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

New Delhi: विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) में तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के दौरान कथित प्रतिरूपण और धोखाधड़ी के मामले में हरियाणा से दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले, रविवार को मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। हरियाणा के जिन चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी, उनमें से दो की गिरफ्तारी औपचारिक रूप से सोमवार देर रात तिरुवनंतपुरम के मेडिकल कॉलेज पुलिस थाने में दर्ज की गई।

थाने के एक अधिकारी ने बताया कि ये दोनों आरोपी भी अभ्यर्थियों का भेस धारण कर परीक्षा में बैठने और धोखाधड़ी करने की साजिश का हिस्सा थे। अधिकारी ने कहा, “ये सभी एक ही टीम, एक ही साजिश का हिस्सा हैं। ये सभी एक साथ यहां आए थे।” पुलिस के मुताबिक, रविवार को जिन दो आरोपियों को अभ्यर्थियों का भेस धारण कर परीक्षा में बैठते और धोखाधड़ी करते रंगे हाथ पकड़ा गया था, उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

प्रतिरूपण और धोखाधड़ी का मामला सामने आने पर पुलिस ने सोमवार को इसकी जांच शुरू की थी, जिसके बाद वीएसएससी ने परीक्षा रद्द करने की घोषणा की थी। वीएसएससी ने एक अधिसूचना में कहा था कि तकनीशियन-बी, ड्राफ्ट्समैन-बी और रेडियोग्राफर-ए के पदों के लिए 20 अगस्त को तिरुवनंतपुरम के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित लिखित परीक्षा रद्द कर दी गई है।

इसमें कहा गया था, “परीक्षा के लिए संशोधित कार्यक्रम वीएसएससी वेबसाइट के माध्यम से सभी संबंधित अभ्यर्थियों को उचित समय पर सूचित किया जाएगा। असुविधा के लिए खेद है।” पुलिस ने सोमवार को कहा था कि चूंकि एक ही राज्य-हरियाणा-से 400 से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, इसलिए इस बात का संदेह है कि क्या कोचिंग सेंटर धोखाधड़ी में शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने कहा था कि जांच में राज्य पुलिस के साथ सहयोग करने के लिए एक जांच दल हरियाणा भेजा जाएगा।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 406 (विश्वास का आपराधिक उल्लंघन), 420 (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, राष्ट्रीय स्तर की यह भर्ती परीक्षा केवल केरल में राज्य भर के 10 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM