Haryana Road Accident: हरियाणा में बड़ा हादसा; गुजरात पुलिस के 3 जवानों की मौत

खबरे |

खबरे |

Haryana Road Accident: हरियाणा में बड़ा हादसा; गुजरात पुलिस के 3 जवानों की मौत
Published : Mar 26, 2025, 10:49 am IST
Updated : Mar 26, 2025, 12:35 pm IST
SHARE ARTICLE
Haryana Road Accident 3 Gujarat police personnel killed News In Hindi
Haryana Road Accident 3 Gujarat police personnel killed News In Hindi

जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार सुबह 5.30 बजे की है।

Haryana Road Accident 3 Gujarat police personnel killed News In Hindi: हरियाणा के सिरसा जिले में भारतमाला रोड पर बुधवार को एक बड़ा हादसा हुआ। गुजरात पुलिस का वाहन एक अज्ञात वाहन से टकरा गया। इस दुर्घटना में गुजरात पुलिस के तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार सुबह 5.30 बजे की है। गुजरात पुलिस की एक टीम डबवाली क्षेत्र के वेडिंग खेड़ा में एक मामले की शिनाख्त करने आई थी। जैसे ही उनकी कार वेडिंग खेड़ा पहुंची, उसकी टक्कर एक अज्ञात वाहन से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

सदर थाना प्रभारी ब्रह्म प्रकाश के अनुसार घटनास्थल पर पंजाब नंबर की कार मिली है। इसके आधार पर पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस मामले की जांच पुलिस टीम द्वारा की जा रही है।

फिलहाल डबवाली सदर थाना पुलिस घटनास्थल से दुर्घटना के वास्तविक कारणों के बारे में जानकारी जुटा रही है। इसकी जानकारी गुजरात पुलिस को भी दे दी गई है। जल्द ही और पुलिस अधिकारियों के भी डबवाली पहुंचने की उम्मीद है। 


 (For ore news apart From Haryana Road Accident 3 Gujarat police personnel killed News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)
 

Location: India, Haryana, Sirsa

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Punjab Latest Top News Today | देखिए खास ख़बरें | Spokesman TV | LIVE | Date 29/03/2025

29 Mar 2025 7:07 PM

पंजाब पुलिस ने Mohali में अलग-अलग फ्लैटों पर की छापेमारी, बसों में पहुंची पुलिस, Caso operation LIVE

29 Mar 2025 7:04 PM

अमृतपाल के साथियों को लेकर बड़ा फैसला, कोर्ट ने इतने दिनों की हिरासत में भेजा

29 Mar 2025 5:02 PM

हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को बीमारियों से कैसे बचा सकते हैं? तुसी भी ''The Iron Lady Awards'

29 Mar 2025 5:00 PM

Punjab University में शो के दौरान युवक की हत्या, देखें पूरी खबर LIVE...

29 Mar 2025 4:57 PM

"Partap Singh Bajwa अपना ही निःशुल्क उपचार कार्ड बना ले"- Dr. Balbir Singh | Vidhan Sabha

28 Mar 2025 5:22 PM