Himachal Pradesh Snowfall: हिमाचल में बदला मौसम, बर्फ से गुलजार हुई पहाड़ों की रानी शिमला

खबरे |

खबरे |

Himachal Pradesh Snowfall: हिमाचल में बदला मौसम, बर्फ से गुलजार हुई पहाड़ों की रानी शिमला
Published : Feb 1, 2024, 4:18 pm IST
Updated : Feb 3, 2024, 11:30 am IST
SHARE ARTICLE
 Himachal Pradesh Weather Update
Himachal Pradesh Weather Update

हिमाचल प्रदेश के अधिकतर इलाकों में इस दौरान मौसम ने करवट बदली और कई हिस्सों में जमकर बर्फबारी हुई।

Himachal Pradesh Weather Update, Snowfall News In Hindi: हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने करवट बदल ली है। बता दें कि प्रदेश के ऊपरी इलाकों में जहां पहले ही बर्फबारी का दौर जारी था। वहीं अब प्रदेश के निचले इलाकों के साथ राजधानी शिमला में भी मौसम ने करवट ले ली हैं। पहाड़ों की रानी शिमला में आज बर्फ के फाहे जैसे ही गिरने शुरू हुए, वैसे ही पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों के चेहरे भी खिल उठे। इस दौरान ताजा बर्फबारी के बीच पर्यटक झूमते नजर आए। वहीं सड़कों पर भी इस दौरान फिसलन बढ़ गई, जिसके कारण कई वाहन चालको को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।

मौसम विभाग ने पहले ही किया था अलर्ट

ये भी पढ़े: Himachal Pradesh News: हिमाचल में चलती कार पर गिरा पत्थर, महिला की मौके पर ही मौत

बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही इसको लेकर प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। जिसके चलते हिमाचल प्रदेश के अधिकतर इलाकों में इस दौरान मौसम ने करवट बदली और कई हिस्सों में जमकर बर्फबारी हुई। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक शिमला शहर में करीब 2 इंच से ज्यादा बर्फ गिर चुकी है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में इसी तरह के मौसम के रहने की आशंका जताई हैं। 

220 सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध

हिमाचल प्रदेश में बदले मौसम के कारण जहां लोगों के चेहरे खिल उठे है। वहीं प्रदेश में कई जगहों पर लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश में हुई बर्फबारी के चलते करीब 220 सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई है। वहीं करीब 450 ट्रांसफार्मर बंद होने के चलते लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा हैं। 

(For more news apart from ‘Himachal Weather Update, snowfall news in hindi’ Stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM