Himachal Pradesh weather: हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी, आज बदलेगा मौसम!

खबरे |

खबरे |

Himachal Pradesh weather: हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी, आज बदलेगा मौसम!

By : DISHANT

Published : Mar 1, 2024, 11:41 am IST
Updated : Mar 1, 2024, 11:41 am IST
SHARE ARTICLE
 Orange alert issued in Himachal Pradesh, weather will change today! News in hindi
Orange alert issued in Himachal Pradesh, weather will change today! News in hindi

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते एक बार फिर प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के आसार है।

Himachal Pradesh Orange alert: हिमाचल प्रदेश में बीते कल से ही लगातार मौसम के बदलते रुख को लेकर एक बार फिर पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता हैं। बता दें कि प्रदेश में मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं। वहीं इसको लेकर प्रशासन की और से तमामम तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।

जानकारी के मुताबिक इस दौरान प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते एक बार फिर प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश को लेकर पहले ही चेतावनी जारी की गई हैं। वहीं इसका असर प्रदेश के ऊपरी इलाकों में देखने को मिल रहा हैं।

इस दौरान आज शिमला में भी सुबह के समय बादल छाए रहे। ऐसे में तापमान में भी गिरावट देखने को मिली हैं। गौर हो कि प्रदेश के सिस्सू गांव में पर्यटन गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए लाहौल और स्पीति जिले में सिस्सू ग्राम पंचायत द्वारा पर्यटकों पर लगाए गए प्रतिबंध को भी आज हटा दिए गए। मनाली-लेह राजमार्ग पर अटल सुरंग के खुलने के बाद, सिस्सू गांव क्षेत्र में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में उभरा है।

बता दें कि इन स्थानों पर अभी भी बर्फबारी देखी जा सकती हैं। वहीं आज एक बार फिर मौसम के बदलने के साथ कई जगहों पर हल्की तो कई जगहों पर 2 से 5 इंच बर्फबारी हो सकती हैं। वहीं इसका असर प्रदेश के मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। जिसके चलते प्रदेश में एक बार फिर तापमान में गिरावट देखी जाएगी। ऐसे में  आज बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर, मंडी सहित कई जिलों में हल्की बारिश का अनुमान जताया गया हैं। 

 (For more news apart from Himachal Weather Update Today News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM