Himachal Pradesh Baddi Factory Fire: पूर्व CM जयराम ने जताया दु:ख, CM सुक्खू कहा?

खबरे |

खबरे |

Himachal Pradesh Baddi Factory Fire: पूर्व CM जयराम ने जताया दु:ख, CM सुक्खू कहा?
Published : Feb 3, 2024, 2:21 pm IST
Updated : Feb 3, 2024, 2:23 pm IST
SHARE ARTICLE
Himachal Pradesh Baddi Factory Fire, CM Sukhvinder Sukhu Latest Update News In Hindi
Himachal Pradesh Baddi Factory Fire, CM Sukhvinder Sukhu Latest Update News In Hindi

जयराम ठाकुर ने हादसे को लेकर दुख किया जाहिर

Himachal Pradesh Baddi Factory Fire Latest Update: हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के बद्दी क्षेत्र में हुए अग्निकांड मामले में प्रदेश के पूर्व सीएम और वर्तमान नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने मामले में गहरा दुख जताते हुए एक पोस्ट के जरिए प्रदेश सरकार से मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग के साथ ही मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग हैं।

जयराम ने पोस्ट कर जताया दु:ख            

बता दें कि नेता विपक्ष ने सोशल मीडिया पर मामले की जानकारी मिलने के बाद पोस्ट साझा करते हुए, लिखा की, बद्दी की कॉस्मेटिक फैक्ट्री में हुआ हादसा अत्यंत दुःखद है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु और 32 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। कई मजदूर अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। मैं सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता करता हूँ। मृतात्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दें और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

  

अब तक प्राप्त सूचना के अनुसार वहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। छतों से छलांग लगाकर लोगों ने अपनी जान बचाई है। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच हो और जो भी दोषी हो उनके ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाए।

मामले में SIT का गठन, नहीं कोई घोषणा

वहीं इस मामले में मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक एसआईटी का गठन कर दिया गया हैं। वहीं मामले में जांच कार्रवाई तेज कर दी है। जिसके बाद क्षेत्र का दौरा करने के लिए सीएम भी जल्द पहुंचेंगे इसको लेकर भी जानकारी सामने आ रही है। हालांकि इस मामले में अब तक सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की और से किसी भी तरह की पोस्ट या आधिकारिक बयान के जरिए कोई घोषणा या दुख नहीं जताया गया हैं। जिसको लेकर अब देखना होगा की इस अग्निकांड मामले में सरकार की ओर से पीड़ितों के लिए क्या कुछ घोषणा की जाती हैं।

(For more news apart from Himachal Pradesh's Baddi Perfume Factory Fire Latest News, stay tuned to Rozana SPokesman)  

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Punjab Latest Top News Today | देखिये क्या है खास | Spokesman TV | LIVE

11 Apr 2025 7:03 PM

Inspector Ronnie को बड़ा झटका! कर्नल पर हमला मामले में कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज की

10 Apr 2025 5:40 PM

कोई 40-45 लाख नहीं, सिर्फ 1 लाख के अंदर सीधा अमेरिका, कोई डंकी नहीं, सिर्फ एक नंबर में सीधा विमान

10 Apr 2025 5:38 PM

लड़का-लड़की की पिटाई करने वाले निलंबित पुलिस अधिकारी ने पत्रकार से की बदसलूकी

09 Apr 2025 5:27 PM

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM