हिमाचल में नौकरियों की बिक्री नहीं होने देंगे: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

खबरे |

खबरे |

हिमाचल में नौकरियों की बिक्री नहीं होने देंगे: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
Published : Jan 4, 2023, 11:07 am IST
Updated : Jan 4, 2023, 11:07 am IST
SHARE ARTICLE
Will not allow sale of jobs in Himachal: Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu
Will not allow sale of jobs in Himachal: Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu

उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग, हमीरपुर, भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के तहत ‘‘प्रश्नपत्र बेचने’’ का अड्डा बन गया था। ...

धर्मशाला/शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार विभिन्न पदों के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष भर्ती परीक्षा सुनिश्चित करेगी।

एक बयान के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘हिमाचल में नौकरियों की बिक्री की अनुमति नहीं दी जाएगी।’’ उन्होंने हाल के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के पक्ष में जनादेश पर कांगड़ा जिले के लोगों को धन्यवाद देने के लिए धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में आयोजित ‘जन आभार रैली’ को संबोधित किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग, हमीरपुर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार के तहत ‘‘प्रश्नपत्र बेचने’’ का अड्डा बन गया था। हमारी सरकार ने साहसिक फैसला लेते हुए आयोग के कामकाज को निलंबित कर दिया।’’.

उन्होंने दोहराया कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के घोषणापत्र में जिन 10 गारंटियों का वादा किया गया था, उन्हें चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

मुक्तसर साहिब के मशहूर होटल में हुआ बड़ा हंगामा

27 Apr 2025 5:02 PM

पटियाला 'अपहरणकर्ता' मुठभेड़ मामले में नया मोड़, परिजनों ने लगाया पुलिस द्वारा जसप्रीत की हत्या का आरोप 

26 Apr 2025 6:38 PM

पंजाब की ताजा खबरें | देखिये क्या है खास | Spokesman TV | LIVE

26 Apr 2025 6:35 PM

"पुलिस Pastor Jashan Gill के साथ मिलके हम पर समझौता करने का दबाव बना रही है" - पीड़िता के पिता का आरोप

25 Apr 2025 5:54 PM

Pahalgam Attack को लेकर चंडीगढ़ के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जताया गुस्सा, बेगुनाहों की मौत पर दिखे दिल के घाव

25 Apr 2025 5:52 PM

Pahalgam Terror Attack News: आतंकी हमले के बाद स्थानीय लोगों ने कैमरे के सामने रखी अपनी बात

25 Apr 2025 5:50 PM