हिप्र विस : भाजपा ने अनुबंधित कर्मचारियों के मुद्दे पर सदन से किया बहिर्गमन

खबरे |

खबरे |

हिप्र विस : भाजपा ने अनुबंधित कर्मचारियों के मुद्दे पर सदन से किया बहिर्गमन
Published : Apr 4, 2023, 6:22 pm IST
Updated : Apr 4, 2023, 6:22 pm IST
SHARE ARTICLE
Hip Vis: BJP walked out of the House on the issue of contractual employees
Hip Vis: BJP walked out of the House on the issue of contractual employees

अधिकारियों ने कहा है कि जिन कर्मचारियों के अनुबंध की अवधि समाप्त हो गयी है, केवल उन्हें ही हटाया गया है।

शिमला : हिमालच प्रदेश विधानसभा में अध्यक्ष द्वारा सरकारी विभागों में अनुबंधित कर्मचारियों को कथित तौर पर हटाने को लेकर चर्चा कराने से इनकार करने के बाद मंगलवार को हंगामा हुआ और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने नारे लगाए और सदन से बहिर्गमन कर दिया। भाजपा ने दावा किया कि विभिन्न सरकारी विभागों में कई अनुबंधित कर्मचारियों को हटा दिया गया है लेकिन सरकार ने इससे इनकार किया। अधिकारियों ने कहा है कि जिन कर्मचारियों के अनुबंध की अवधि समाप्त हो गयी है, केवल उन्हें ही हटाया गया है।

जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए कुछ भाजपा सदस्यों से नियम 67 (स्थगन प्रस्ताव) के तहत एक नोटिस प्राप्त हुआ है। इस पर चर्चा कराने से इनकार करने से आक्रोशित भाजपा सदस्यों ने नारे लगाने शुरू कर दिए जिसके बाद सदन में हंगामा हो गया।

जब हंगामे के बीच अध्यक्ष ने प्रश्न काल शुरू किया तो भाजपा सदस्य आसन के करीब आ गए और बाद में सदन से बहिर्गमन कर दिया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अभी तक अनुबंधित कर्मचारियों को हटाने के लिए कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार सृजन के मुद्दे पर विचार करने के लिए नियुक्त मंत्रिमंडल की उप समिति की सिफारिशों के आधार पर एक नीति निर्णय लेगी।.

भाजपा पर निशाना साधते हुए अग्निहोत्री ने कहा कि पार्टी हताश है  क्योंकि 25 साल तक राज्य में शासन करने की उसकी ख्वाहिश खत्म हो गयी है और उन्होंने उससे गैरजिम्मेदाराना तरीके से बर्ताव करने के बजाय आत्मावलोकन करने को कहा है।

अध्यक्ष ने आसन के प्रति अपनी पीठ दिखाने के लिए विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर को आगाह किया और कहा कि यह नियम 229 का उल्लंघन है। इस नियम के तहत कोई भी सदस्य आसन की ओर अपनी पीठ दिखाकर बैठ या खड़ा नहीं हो सकता है। अध्यक्ष ने कहा कि वह सदस्य के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं और केवल उन्हें ‘‘दोबारा ऐसा न करने’’ की चेतावनी दे रहे हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM