Himachal Weather Update: ठंड का प्रकोप जारी, हिमाचल में 9 स्थानों का तापमान माइनस में, कोहरे का येलो अलर्ट
Himachal Weather Update: ठंड का प्रकोप जारी, हिमाचल में 9 स्थानों का तापमान माइनस में, कोहरे का येलो अलर्ट
Published : Jan 8, 2026, 4:32 pm IST
Updated : Jan 8, 2026, 4:32 pm IST
SHARE ARTICLE
Temperatures drop below freezing point in 9 places in Himachal Pradesh
Temperatures drop below freezing point in 9 places in Himachal Pradesh

10 जनवरी तक घने कोहरे का येलो अलर्ट जार।

Himachal Weather Update Today: हिमाचल प्रदेश में शुष्क मौसम के बीच अब शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। इसके चलते प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार को लाहौल-स्पीति के कोकसर में 3.4 सेमी हल्की बर्फबारी हुई, जबकि मंडी, कांगड़ा, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों में शीतलहर का असर स्पष्ट रूप से देखा गया।

वहीं, बिलासपुर में घना कोहरा, पांवटा साहिब में मध्यम कोहरा और ऊना में हल्का कोहरा छाए रहने के कारण सुबह और शाम के समय लोगों को सड़क पर वाहन चलाने में कठिनाई का सामना करना पड़ा।

24 प्रमुख स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा और हमीरपुर जिलों में शीतलहर का प्रभाव रहा। पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में भी कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। जैसे-जैसे मौसम साफ हो रहा है, रात के समय ठंड और बढ़ रही है। मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। जनजातीय और ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड अधिक तीव्र है। कांगड़ा सहित कई जिलों में धुंध छाई रही।

मौसम विभाग ने 8 जनवरी को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों के कुछ हिस्सों में मध्यम से घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही, प्रदेश के एक-दो स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना भी जताई गई है।

मौसम विभाग ने 12 जनवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। निचले और मैदानी इलाकों में 10 जनवरी तक सुबह और देर शाम घना कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया है।

राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुंदरनगर में 0.7, भुंतर में 0.5, कल्पा में माइनस 5.2, धर्मशाला में 4.8, ऊना में 5.8, नाहन में 5.0, पालमपुर में 2.0, सोलन में माइनस 1.1, मनाली में माइनस 1.4, कुकुमसेरी में माइनस 9.2, नारकंडा में माइनस 2.9, रिकांगपिओ में माइनस 2.0, सेऊबाग में माइनस 0.5 और ताबो में माइनस 9.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. 

(For more news apart from temperatures drop below freezing point in 9 places in Himachal Pradesh news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

Tags: himachal pradesh freezing temperatures, himachal pradesh cold wave, temperatures below zero himachal, himachal pradesh winter chill, frost alert himachal, himachal pradesh sub-zero weather, low temperature report himachal, himachal pradesh weather update night temperatures drop himachal, himachal pradesh cold snap, himachal pradesh snowy weather, sub-zero night temperatures, winter conditions himachal, frost in himachal plains, himachal pradesh cold advisory, rozanaspokesman hindi, हिमाचल प्रदेश में जमा देने वाली ठंड, हिमाचल प्रदेश में शीतलहर, हिमाचल में तापमान शून्य से नीचे, हिमाचल प्रदेश में सर्दियों की ठंड, हिमाचल में पाला पड़ने की चेतावनी, हिमाचल प्रदेश में शून्य से नीचे का मौसम, हिमाचल में कम तापमान की रिपोर्ट, हिमाचल प्रदेश मौसम अपडेट, हिमाचल में रात का तापमान गिरा, हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप, हिमाचल प्रदेश में बर्फीला मौसम, रात का तापमान शून्य से नीचे, हिमाचल में सर्दियों की स्थिति, हिमाचल के मैदानी इलाकों में पाला, हिमाचल प्रदेश में ठंड की सलाह, रोज़ानास्पोक्समैन हिंदी

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM