World Cup से पहले धर्मशाला में लिखे मिले खालिस्तान समर्थक नारे, मामला दर्ज
World Cup से पहले धर्मशाला में लिखे मिले खालिस्तान समर्थक नारे, मामला दर्ज
Published : Oct 4, 2023, 6:10 pm IST
Updated : Oct 4, 2023, 6:10 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

मामला दर्ज कर लिया गया है और नारे लगाने वालों का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी खंगाले गए हैं.

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में स्थित जल शक्ति विभाग की इमारत की एक दीवार पर 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे लिखे पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों ने स्प्रे-पेंट से नारे लिखे थे और अधिकारियों को इसकी जानकारी मंगलवार रात को मिली. उन्होंने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दीवार को दोबारा रंग दिया.

अग्निहोत्री ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और नारे लगाने वालों का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी खंगाले गए हैं. फुटेज की जांच की जा रही है.

अधिकारियों ने कहा कि इस घटना ने चिंता बढ़ा दी है क्योंकि अक्टूबर में 2023 वनडे क्रिकेट विश्व कप के पांच मैच  धर्मशाला में होने हैं और टीमों का शहर में आना शुरू हो गया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM