हिप्र : ऊना में कार की टक्कर से महिला की मौत, पांच अन्य घायल

खबरे |

खबरे |

हिप्र : ऊना में कार की टक्कर से महिला की मौत, पांच अन्य घायल
Published : Feb 5, 2023, 6:38 pm IST
Updated : Feb 5, 2023, 6:38 pm IST
SHARE ARTICLE
Hiper: Woman killed, five others injured in car collision in Una
Hiper: Woman killed, five others injured in car collision in Una

अधिकारियों ने कहा कि सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया है.

ऊना (हिप्र) ; ऊना जिले के दंगोली गांव में रविवार को एक कार की दूसरी कार से आमने-सामने की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।  पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, विष्णु देवी अपने परिवार के साथ पंजाब के मुकेरियां से हमीरपुर जिले के तीर्थस्थल दियोटसिद्ध जा रही थीं।

अधिकारियों ने कहा, "संबंधित परिवार बाबा बालक नाथ मंदिर जा रहा था। वे जब ऊना-बंगाना मुख्य मार्ग पहुंचे, तो सड़क की ओर से आ रही एक कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर में दोनों कारों का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।"

उन्होंने कहा कि कार में चालक बलबिंदर सिंह समेत छह लोग सवार थे। अधिकारियों ने कहा कि सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM