हिमाचल प्रदेश : मणिकर्ण में तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों में झड़प

खबरे |

खबरे |

हिमाचल प्रदेश : मणिकर्ण में तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों में झड़प
Published : Mar 6, 2023, 1:57 pm IST
Updated : Mar 6, 2023, 1:57 pm IST
SHARE ARTICLE
Himachal Pradesh: Pilgrims and locals clash in Manikarna
Himachal Pradesh: Pilgrims and locals clash in Manikarna

झड़प की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश के मणिकर्ण में एक मेले के दौरान तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच एक झड़प में कुछ मकान तथा वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना रविवार रात की है, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पयर्टकों के कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचाया। घटना का 21 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया, जिसमें कथित तौर पर पंजाब के तीर्थयात्रियों को गुरुद्वारा मणिकर्ण साहिब के पास स्थानीय निवासियों के घरों पर पथराव करते हुए देखा जा सकता है।

कुल्लू की पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि एक मेले में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के बीच झड़प हो गई। घटना में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

झड़प की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। उन्होंने कहा कि मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। स्थिति नियंत्रण में है और गुरुद्वारा परिसर में कोई नुकसान नहीं हुआ है।

हिमाचल पुलिस ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘ हिमाचल प्रदेश में सभी पर्यटकों तथा तीर्थयात्रियों का स्वागत है। हिमाचल प्रदेश पुलिस सभी पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को आश्वासन देती है कि उन्हें यात्रा के दौरान कोई परेशानी नहीं होगी।’’

ट्वीट में पुलिस ने कहा, ‘‘ हिमाचल प्रदेश के डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) संजय कुंडू ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव से बात की है। ’’ ट्वीट में लोगों से झूठी खबरों व अफवाहों पर ध्यान नहीं देने का आग्रह किया गया है।

पंजाब के डीजीपी ने भी लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाह न फैलाने को कहा है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ मणिकर्ण साहिब में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और मैं लोगों से शांति व सौहार्द बनाए रखने का अनुरोध करता हूं। मैंने डीजीपी से बात की है। हिमाचल और पंजाब पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मिलकर काम कर रही हैं। नागरिकों से अनुरोध है कि वे घबराएं नहीं और फर्जी खबरें न फैलाएं।’’.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM