Himachal Pradesh News: फ्रिज में विस्फोट से घर में लगी आग, जिंदा जला 3 साल का मासूम

खबरे |

खबरे |

Himachal Pradesh News: फ्रिज में विस्फोट से घर में लगी आग, जिंदा जला 3 साल का मासूम
Published : Mar 6, 2024, 12:04 pm IST
Updated : Mar 6, 2024, 12:04 pm IST
SHARE ARTICLE
House caught fire due to fridge explosion, 3 year old innocent burnt alive News In Hindi
House caught fire due to fridge explosion, 3 year old innocent burnt alive News In Hindi

रात 11.30 बजे अचानक विस्फोट के बाद कमरे में आग लग गई।

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ से दिल को झकझोरकर रख देने वाला एक हादसा सामने आया है.  यहां एक घर में फ्रिज के कंप्रेसर में विस्फोट हुआ, इससे पूरे घर में आग लग गई और इस आग में कमरे में सो रहा 3 साल का बच्चा जिंदा जल गया, जबकि उसके माता-पिता भी झुलस गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है.

जहां से बच्चे के पिता को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। जबकि मां को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। यह मामला देर रात नालागढ़ के दभोटा गांव में सामने आया. जानकारी के मुताबिक, गांव दभोटा में सतनाम सिंह अपनी पत्नी पूजा और 3 साल के बेटे विहान के साथ सो रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य बगल के कमरे में सो रहे थे। रात 11.30 बजे अचानक विस्फोट के बाद कमरे में आग लग गई।

आग जल्द ही पूरे कमरे में फैल गई। इससे पहले कि सो रहे सतनाम सिंह को कुछ पता चलता, आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में सतनाम सिंह, पत्नी पूजा और विहान आ गए। इसी बीच जिंदा जलने से विहान की मौत हो गई. 

आपको बता दें कि कंप्रेसर फ्रिज के पीछे होता है। इसमें एक पंप और एक मोटर होता है. यह मोटर रेफ्रिजरेंट गैस को पंप के माध्यम से कॉइल में भेजती है, जो गैस को ठंडा करती है। रेफ्रिजरेटर के लगातार चलने से पिछला हिस्सा गर्म होने लगता है और कॉइल सिकुड़ने लगती है। ऐसी स्थिति में गैस के मार्ग में रुकावट आती है और दबाव बढ़ जाता है। फिर यह विस्फोट का रूप ले लेता है.

(For more news apart from House caught fire due to fridge explosion, 3 year old innocent burnt alive News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM