Himachal Pradesh News: CM हेल्पलाइन में कर्मियों को नहीं मिल रहा वेतन, कर्मचारियों की हुई हाथापाई, वीडियो वायरल

खबरे |

खबरे |

Himachal Pradesh News: CM हेल्पलाइन में कर्मियों को नहीं मिल रहा वेतन, कर्मचारियों की हुई हाथापाई, वीडियो वायरल
Published : May 6, 2024, 7:09 pm IST
Updated : May 6, 2024, 7:09 pm IST
SHARE ARTICLE
Employees are not getting salary in CM helpline video goes viral news in hindi
Employees are not getting salary in CM helpline video goes viral news in hindi

उन्होंने मुख्यमंत्री से भी गुहार लगाई कि वे उनकी समस्या का समाधान करें और उन्हें न्यूनतम वेतन दिया जाए।

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों की हुई हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि ये पूरा मामला सीएम हेल्पलाइन में काम कर रहे कर्मियों का है।

सीएम हेल्पलाइन पर हिमाचल के हर तबके की समस्याओं को हंसते हुए सुनने और इन समस्याओं को विभागों तक पहुंचाने वाले कर्मियों की समस्या सुनने वाला कोई नही है। इन कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन तक नहीं मिल पा रहा है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को जब कुछ कर्मी प्रोजेक्ट मैनेजर के पास अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे तो प्रोजेक्ट मैनेजर के साथ कर्मियों की बहसबाजी शुरू हो गई और उसके बाद आपस में  उलझ गए और हाथापाई की। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

कर्मियों का कहना है कि वह न्यूनतम वेतन देने के साथ अन्य समस्याओं को लेकर प्रोजेक्ट मैनेजर के पास पहुंचे थे, लेकिन अब प्रोजेक्ट मैनेजर बात करने की जगह गाली गलौज पर उतर आए और हाथापाई करने लगे। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री से भी गुहार लगाई कि वे उनकी समस्या का समाधान करें और उन्हें न्यूनतम वेतन दिया जाए।

गौर हो कि इस मामले में ये भी सामने आया है कि चार सालों से यह कर्मचारी कंपनी प्रबंधन से लेकर सरकार से न्यूनतम वेतन देने की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन इन्हें आज भी 85 सौ रुपए ही वेतन दिया जा रहा है। जबकि प्रदेश सरकार की ओर से घोषित न्यूनतम दिहाड़ी के हिसाब से अकुशल कामगार को किसी भी कंपनी, ठेकेदार, संस्था को 11250 रुपये का मासिक भुगतान करना होता है। बावजूद इसके कम्पनी प्रबंधन सरकार के नियमों को ठेंगा दिखा कर अपने कर्मियों को 85 सौ रुपए हर माह दे रहा है।

ऐसे में देखना अहम होगा की सरकार के विभाग में ही उनके कर्मियों के साथ हो रहे इस दुर्व्यवहार के मामले में प्रदेश सरकार क्या कुछ कार्रवाई करती है।

(For more news apart from Employees are not getting salary in CM helpline video goes viral news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM