Himachal Pradesh:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की शिमला के तारादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना

खबरे |

खबरे |

Himachal Pradesh:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की शिमला के तारादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना
Published : May 7, 2024, 7:00 pm IST
Updated : May 7, 2024, 7:00 pm IST
SHARE ARTICLE
President Draupadi Murmu prayers at Taradevi temple Shimla news in hindi
President Draupadi Murmu prayers at Taradevi temple Shimla news in hindi

राष्ट्रपति ने मंदिर समिति द्वारा आयोजित भंडारे में प्रसाद खाया। मंदिर समिति ने राष्ट्रपति को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

Himachal Pradesh News:देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन दिनों हिमाचल दौरे पर है। वहीं इस दौरान हिमाचल प्रदेश में अलग अलग जगहों पर भ्रमण के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदेश में मौजूद कई धार्मिक स्थानों पर पहुंच कर देव भूमि में देवताओं के दर्शन कर रही है।

इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को पांच दिवसीय यात्रा के दौरान शिमला में अपने परिवार के साथ प्रतिष्ठित तारादेवी मंदिर में माता रानी का आशीर्वाद लेने पहुंची। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परिवार के साथ पवित्र मंदिर में पूजा अर्चना की और मंदिर में प्रार्थना कर आशीर्वाद लिया।

बता दें कि इस दौरान मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद राष्ट्रपति ने मंदिर समिति द्वारा आयोजित भंडारे में प्रसाद खाया। मंदिर समिति ने राष्ट्रपति को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

इससे पहले, राष्ट्रपति ने शिमला के प्रमुख धार्मिक स्थल संकटमोचन मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवान का आशिर्वाद लिया। अपर जिलाधिकारी ज्योति राणा ने राष्ट्रपति को तारादेवी मंदिर के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी।

गौर हो कि इससे पहले 1 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला के दर्शन के बाद अपनी भावनाएं व्यक्त की थीं। श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की पूजा कर आशीर्वाद लिया था।

(For more news apart from President Draupadi Murmu prayers at Taradevi temple Shimla news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM