हिमाचल में निवेश के इच्छुक लोगों को देंगे पूरा सहयोगः मुख्यमंत्री सुक्खू

खबरे |

खबरे |

हिमाचल में निवेश के इच्छुक लोगों को देंगे पूरा सहयोगः मुख्यमंत्री सुक्खू
Published : Oct 7, 2023, 12:29 pm IST
Updated : Oct 7, 2023, 12:29 pm IST
SHARE ARTICLE
Will give full support to people wishing to invest in Himachal: Chief Minister Sukhu
Will give full support to people wishing to invest in Himachal: Chief Minister Sukhu

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्यमियों को सुविधा देने और राज्य में नए निवेश लाने के लिए लगन से काम कर रही है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि कई जाने-माने उद्योगपतियों ने राज्य में निवेश करने की इच्छा जताई है और राज्य सरकार उन्हें हर जरूरी सहयोग प्रदान करेगी। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने यह बात बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (बीबीएनआईए) के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और महासचिव वाई एस गुलेरिया के नेतृत्व वाले एक प्रतिनिधिमंडल की ओर से उन्हें ‘आपदा राहत कोष’ के लिए 2.02 करोड़ रुपये का चेक सौंपे जाने के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्यमियों को सुविधा देने और राज्य में नए निवेश लाने के लिए लगन से काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, “सरकार औद्योगिक क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और रेल संपर्क देने के अलावा सड़क संपर्क को बेहतर करने पर भी विशेष जोर दिया गया है।” उन्होंने कहा, “औद्योगिक पट्टी को जल्द-से-जल्द रेल मार्ग से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार से बात की गई है।”.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उद्यमियों और अन्य यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नालागढ़-भारतगढ़ मार्ग सड़क को चार-लेन का कर रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM