Himachal Pradesh Weather Update: प्रदेश में आज कोहरे का यलो अलर्ट जारी, कल और परसों होगी बारिश, बर्फबारी के भी आसार

खबरे |

खबरे |

Himachal Pradesh Weather Update: प्रदेश में आज कोहरे का यलो अलर्ट जारी, कल और परसों होगी बारिश, बर्फबारी के भी आसार
Published : Jan 8, 2024, 11:20 am IST
Updated : Jan 10, 2024, 1:30 pm IST
SHARE ARTICLE
Himachal Pradesh Weather Update in hindi
Himachal Pradesh Weather Update in hindi

मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को पुरे राज्य में ठंड और कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है.

Himachal Pradesh Weather Update in hindi: ठंड ने पूरे उत्तर भारत में लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. कोहरे के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. यातायात में भी समस्या आ रही है. अगर बात हिमाचल प्रदेश की करें तो यहां पर भी ठंड का कहर जारी है. वहीं पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर प्रदेश में मौसम में बदलाव आने की संभावना है. 

ये भी पढ़ेंPunjab Weather Update: पुरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी, पंजाब में भी घना कोहरा बरपा रहा कहर

To get all the latest updates, join us on Whatsapp Broadcast Channel.   

मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को पुरे राज्य में ठंड और कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है. वहीं मंगलवार को पुरे प्रदेश में और बुधवार को मध्य और उच्च पर्वतीय इलाको में हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी हुआ है. वहीं 11 और 12 जनवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहने की संभावना जताई जा रही है. 

प्रदेश में अभी के हालात की बात करें तो राज्य के मैदानी इलाकों में भारी कोहरा छाया हुआ है जिसके चलते कड़ाके की ठंड पर रही है. प्रदेश में कई इलाकों का पारा माइनस में चल रहा है जिसमें  सुंदरनगर, भुंतर, मंडी, कल्पा, केलांग, समदो और कुकुमसेरी जैसे जिले शामिल है.वहीं शिमला और पालमपुर में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है. 

वहीं प्रदेश में बीते करीब तीन महीने से बर्फवारी और बारिश ना के बराबर होने से प्रदेश में सूखे जैसी स्थिति बन गई है. इससे गेहूं, मटर और सेब की फसलों को नुकसान हो रहा है. प्रदेश में किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं. 

  (For more news apart from Himachal Weather Update Today News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM