हिमाचल प्रदेश में दो कच्चे मकानों में लगी आग , चार की मौत

खबरे |

खबरे |

हिमाचल प्रदेश में दो कच्चे मकानों में लगी आग , चार की मौत
Published : Feb 9, 2023, 10:58 am IST
Updated : Feb 9, 2023, 10:58 am IST
SHARE ARTICLE
Four killed in fire in two kutcha houses in Himachal Pradesh( सांकेतिक फोटो)
Four killed in fire in two kutcha houses in Himachal Pradesh( सांकेतिक फोटो)

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस घटना पर दुख प्रकट किया है तथा....

ऊना : हिमाचल प्रदेश में ऊना जिले के अंब उपसंभाग में दो कच्चे घरों में आग लगने से तीन भाई-बहनों समेत चार लोगों की जलकर मौत हो गयी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। थाना प्रभारी आशीष पठानिया ने बताया कि भदेश्वर दास और रमेश दास की झोपड़ियों में बुधवार रात को आग लग गयी तथा रमेश दास के तीन बच्चों -- नीतू (14), गोलू (सात) एवं शिवम कुमार (छह) एवं उनके रिश्तेदार कालीदास के बेटे सोनू कुमार (17) की मौत हो गयी ।

पठानिया ने बताया कि दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग को फैलने से रोका। उनके अनुसार आग की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। उनके मुताबिक भदेश्वर दास एवं रमेश दास बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले हैं।.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस घटना पर दुख प्रकट किया है तथा अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने को कहा है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM