Himachal Today Weather update: हिमाचल में शीतलहर, एवलांच को लेकर चेतावनी जारी

खबरे |

खबरे |

Himachal Pradesh Today Weather update: हिमाचल में शीतलहर, एवलांच को लेकर चेतावनी जारी
Published : Feb 9, 2024, 12:03 pm IST
Updated : Feb 9, 2024, 12:03 pm IST
SHARE ARTICLE
Himachal Weather Update Avalanche Warning news in hindi
Himachal Weather Update Avalanche Warning news in hindi

14 फरवरी तक मौसम साफ रहने के आसार

Himachal Pradesh Today Weather update: हिमाचल में लगातार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते लोगों को जहां ठंड से दो चार होने पड़ रहा हैं। वहीं प्रदेश के ऊपरी इलाकों में अभी भी कई जगह बर्फबारी का रुक-रुक कर दौर जारी हैं। वहीं जानकारी के मुताबिक प्रदेश में अभी भी कई जगहों पर हुई बर्फबारी के बाद सड़कें बंद पड़ी हैं। जिसको बहाल करने के लिए प्रदेश में विभाग की ओर से युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा हैं। 

हिमाचल में अभी भी 180 के करीब सड़कें बंद

गौर हो की फरवरी के दूसरे हफ्ते में भी जहां प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी हैं। वहीं प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बर्फबारी तो कई जगहों पर बर्फबारी का दौर देखा जा सकता हैं। ऐसे में प्रदेश में अभी भी ठंड का असर बरकरार है। बीते दिनों हुई बारिश-बर्फबारी के बाद प्रदेश एक बार फिर शीतलहर की चपेट में हैं। वहीं प्रदेश के कई जिलों में तापमान माइनस में चला गया हैं। जिसमें लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान माइनस 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं बर्फबारी के चलते पहाड़ों पर लोगों को सफर करने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। 

मौसम विभाग ने जताई एवलांच की आशंका

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 14 फरवरी तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। लेकिन इस दौरान ऊपरी इलाकों में मौसम बदलने से इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता हैं। वहीं प्रदेश के कई भागों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी विभाग ने पहले ही जारी किया हैं। ऐसे में मिली जानकारी के अनुसार जलोड़ी दर्रा, अटल टनल रोहतांग, धुंधी, सोलंगनाला के साथ लाहौल घाटी में बर्फबारी के साथ हिमखंड गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया हैं। 

(For more news apart from Himachal Weather Update Avalanche Warning News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

किसी भी Private School में आप अपने बच्चे को बिल्कुल मुफ्त पढ़ा सकते हैं, देखें इंटरव्यू

16 Apr 2025 5:57 PM

'बीजेपी जो केंद्र में कर रही है, वही आप पंजाब में कर रही है' - प्रताप सिंह बाजवा

16 Apr 2025 5:54 PM

पुलिसकर्मी को अपने ही विभाग के खिलाफ क्यों करना पड़ा? प्रदर्शन | Police VS ASI Punjab Police Protest Patiala

15 Apr 2025 7:13 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिए खास खबरें

15 Apr 2025 7:09 PM

राजा वड़िंग ने सीएम भगवंत मान के वकील रखने संबंधी बयान पर दी प्रतिक्रिया 

15 Apr 2025 7:07 PM

सुखबीर सिंह बादल के दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर सुखजिंदर सिंह किशनपुरा से खास बातचीत

15 Apr 2025 5:12 PM