हिमाचल प्रदेश में बारिश की कमी से रबी की 15-30 प्रतिशत फसल हुई खराब

खबरे |

खबरे |

हिमाचल प्रदेश में बारिश की कमी से रबी की 15-30 प्रतिशत फसल हुई खराब
Published : Mar 9, 2023, 3:13 pm IST
Updated : Mar 9, 2023, 3:13 pm IST
SHARE ARTICLE
15-30 percent rabi crop damaged due to lack of rain in Himachal Pradesh
15-30 percent rabi crop damaged due to lack of rain in Himachal Pradesh

दिसंबर, 2022 में बारिश की कमी लगभग सौ फीसदी रही थी।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से बारिश नहीं पड़ने के कारण रबी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। सबसे अधिक 2,857.78 लाख रुपये का नुकसान राज्य के हमीरपुर जिले में हुआ है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।राज्य के क्षेत्रीय अधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में अपर्याप्त/कम बारिश की वजह से 4,01,853 हेक्टेयर भूमि में से 85,538.20 हेक्टेयर भूमि पर लगी फसल खराब हुई।

पहाड़ी राज्य के पांच जिलों बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, शिमला और सिरमौर में रबी फसल को हुआ नुकसान 33 प्रतिशत तक है।  कृषि विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि किन्नौर, लाहौल और स्पीति के जनजातीय क्षेत्रों को छोड़कर राज्य के 12 में से दस जिलों में फसल का अब तक कुल 9,462 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

प्रवक्ता ने कहा कि बाकि के पांच जिलों में फसल नुकसान 33 प्रतिशत से कम रहा। मौसम की सबसे ज्यादा मार बारिश पर निर्भर रहने वाले इलाकों पर पड़ी है। उन्होंने कहा कि बारिश की कमी के कारण गेहूं, जौ और मटर की फसल प्रभावित हुई है।

राज्य के कृषि निदेशक राजेश कौशिक ने कहा कि जिन क्षेत्रों में किसान सिंचाई के लिए पूरी तरह से बारिश पर निर्भर रहते हैं, वे इलाके सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। फसलों को पूरी तरह से खराब होने से बचाने के लिए उन्होंने किसानों को कृषि विशेषज्ञों से सलाह लेने की राय दी। राज्य में एक जनवरी से 28 फरवरी तक बारिश की कमी लगभग 36 प्रतिशत और एक मार्च से आठ मार्च तक लगभग 84 प्रतिशत देखी गई। वहीं दिसंबर, 2022 में बारिश की कमी लगभग सौ फीसदी रही थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

मुक्तसर साहिब के मशहूर होटल में हुआ बड़ा हंगामा

27 Apr 2025 5:02 PM

पटियाला 'अपहरणकर्ता' मुठभेड़ मामले में नया मोड़, परिजनों ने लगाया पुलिस द्वारा जसप्रीत की हत्या का आरोप 

26 Apr 2025 6:38 PM

पंजाब की ताजा खबरें | देखिये क्या है खास | Spokesman TV | LIVE

26 Apr 2025 6:35 PM

"पुलिस Pastor Jashan Gill के साथ मिलके हम पर समझौता करने का दबाव बना रही है" - पीड़िता के पिता का आरोप

25 Apr 2025 5:54 PM

Pahalgam Attack को लेकर चंडीगढ़ के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जताया गुस्सा, बेगुनाहों की मौत पर दिखे दिल के घाव

25 Apr 2025 5:52 PM

Pahalgam Terror Attack News: आतंकी हमले के बाद स्थानीय लोगों ने कैमरे के सामने रखी अपनी बात

25 Apr 2025 5:50 PM