हिमाचल : उप मुख्यमंत्री ने माता श्री चिंतपूर्णी से दिल्ली के लिए बस सेवा को दिखाई हरी झंडी

खबरे |

खबरे |

हिमाचल : उप मुख्यमंत्री ने माता श्री चिंतपूर्णी से दिल्ली के लिए बस सेवा को दिखाई हरी झंडी
Published : May 9, 2023, 6:29 pm IST
Updated : May 9, 2023, 6:29 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

इन सभी बस सेवाओं की सभी औपचारिकताएं जल्द ही पूरी कर ली जाएंगी।

ऊना (हिमाचल प्रदेश): 'हिमाचल पथ परिवहन निगम' (HRTC) में हाल ही में 11 और लग्जरी बसें शामिल की गई हैं जिससे वोल्वो बेड़े की कुल संख्या बढ़कर 76 हो गई है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने माता श्री चिंतपूर्णी से दिल्ली के लिए बस सेवा को झंडी दिखाकर रवाना किया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बसों के शामिल होने से माता के मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और राज्य में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि टपरी-चंडीगढ़ हवाई अड्डे, शिमला-जयपुर, शिमला-श्रीनगर और शिमला-दिल्ली हवाई अड्डे सहित अन्य मार्गों पर भी बसें चलाई जाएंगी।

इसके अलावा, राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि चिंतपूर्णी माता से खाटूश्याम जी, बाबा बालकनाथ जी से अमृतसर, बाबा बालकनाथ (दियोटसिद्ध) से दिल्ली के लिए भी बस सेवा प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि इन सभी बस सेवाओं की सभी औपचारिकताएं जल्द ही पूरी कर ली जाएंगी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

कुर्सी लेकर निकले Justin Trudeau, Canada में ट्रूडो का शासन ख़त्म, जीभ बाहर, हाथ में कुर्सी

11 Mar 2025 5:56 PM

न ग्रंथ साहिब, न पंथ, तो कैसे बना नया जत्थेदार, मजीठिया के पक्ष में Chandumajra

10 Mar 2025 7:13 PM

चंडीगढ़ में REV EXPO के तीसरे संस्करण में क्या था खास?

10 Mar 2025 7:10 PM

ड्रग तस्कर का घर तोड़ने पहुंची पुलिस, फूट-फूटकर रोने लगी महिला

10 Mar 2025 7:09 PM

नशे को बेचकर बनाए गए घरों को ताश के पत्तों की तरह ढ़ाह रहा प्रशासन | Khanna Bulldozer Action

06 Mar 2025 5:48 PM

चिट्ठियों के मुद्दे पर Simranjit Singh Maan का Exclusive Interview

06 Mar 2025 5:46 PM