Himachal news: PM मोदी हिमाचल को मानते हैं अपना घर, परिवार का भी रखते हैं पूरा ख्याल- कंगना

खबरे |

खबरे |

Himachal news: PM मोदी हिमाचल को मानते हैं अपना घर, परिवार का भी रखते हैं पूरा ख्याल- कंगना
Published : Apr 10, 2024, 3:20 pm IST
Updated : Apr 10, 2024, 3:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Kangna tweet on PM Modi considers Himachal as his home news in hindi
Kangna tweet on PM Modi considers Himachal as his home news in hindi

पिछले 10 साल में उन्होंने हिमाचल को स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया है- कंगना रनौत

Himachal news: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से भाजपा उम्मीदवार का टिकट मिलने के बाद लगातार कंगना रनौत सक्रिय रुप से राजनीति में काम कर रही है। जहां वे लगातार पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। वहीं वे लगातार विपक्ष को भी घेरती नजर आती है।

अब एक बार फिर उन्होंने पार्टी के कार्यों को लेकर एक पोस्ट किया हैं, जिसमें उन्होंने प्रदेश में हुए विकास कार्यों को लेकर एक पोस्ट किया, उन्होंने पोस्ट कर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल को सिर्फ अपना घर ही नहीं मानते हैं बल्कि वे अपने परिवार का पूरा ख्याल भी रखते हैं। पिछले 10 साल में उन्होंने हिमाचल को स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया है।

आज हिमाचल में AIIMS (बिलासपुर) जैसे विश्वस्तरीय चिकित्सा संस्थान लोक कल्याण में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना का देवभूमि हिमाचल के लाखों लोगों को लाभ पहुंच रहा है। जबकि केंद्र सरकार की बदौलत प्रदेश को मिले ये संस्थान स्वास्थ्य क्षेत्र की मजबूती की नई कहानी लिख रहे हैं।

वहीं उन्होंने आगे पोस्ट में भाजपा के कार्यों कि लिस्ट साझा करते हुए लिखा कि प्रदेश में भाजपा ने अपने कार्यकाल में कहा पर क्या क्या सौगात दी।

- पीजीआई सैटेलाइट सेंटर ऊना

- अटल सुपर स्पेशियलिटी इंस्टीट्यूट शिमला

- चंबा-नाहन-हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज

- मेडिकल डिवाइस पार्क नालागढ़

- बल्क ड्रग पार्क ऊना

गौर हो कि कंगना के इस पोस्ट के जरिए जहां प्रदेश में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी, वहीं उन्होंने पास्ट के माध्यम से ये दावा किया कि प्रदेश में भाजपा कार्यकाल में बेहतर विकास हुआ है।

(For more news apart from Kangana tweet on PM Modi considers Himachal as his home news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM