हिमाचल में कुदरत का कहर जारी, सिरमौर में फटा बादल

खबरे |

खबरे |

हिमाचल में कुदरत का कहर जारी, सिरमौर में फटा बादल
Published : Aug 10, 2023, 12:23 pm IST
Updated : Aug 10, 2023, 12:23 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

बादल फटने की यह घटना जिले के पोंटा साहिब क्षेत्र में हुई। 

नाहन (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बादल फटने से एक गांव में पानी घुस गया और इस दौरान एक मकान ढह गया। मकान के मलबे में एक ही परिवार के पांच लोगों के दबे होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बादल फटने की यह घटना जिले के पोंटा साहिब क्षेत्र में हुई। मलागी दादियात गांव के कई घरों में पानी घुस गया है और इनमें से ही एक घर अचानक ढह गया। मलबे में एक की परिवार के पांच लोगों के दबे होने की आशंका है। राज्य आपातकालीन केंद्र की ओर से बताया गया कि मलागी दादियात में मकान आदि को भारी नुकसान हुआ है और लोक निर्माण विभाग में काम करने वाले कुलदीप सिंह का घर ढह गया।

अमलबे में कुलदीप सिंह, उनकी पत्नी जीतो देवी समेत पांच लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है। बादल फटने के बाद पोंटा को शल्लाई से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-707 का एक हिस्सा अवरुद्ध हो गया, जिसके कारण प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को प्रभावित गांव तक पहुंचने में मुश्किलें आ रही हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राजबन और सतौन के बीच भी सड़क अवरुद्ध हो गई है और गिरि नदी का जलस्तर बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के लिए प्रशासन ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) से भी मदद मांगी है। मानसून की शुरुआत के बाद से अब तक राज्य में बारिश संबंधी दुर्घटनाओं में 231 लोगों की जान जा चुकी है। आपातकालीन केंद्र के अनुसार, राज्य को करीब 6,731 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और अब भी करीब 190 सड़कें बंद हैं।

स्थानीय मौसम कार्यालय ने बृहस्पतिवार और रविवार के लिए भारी बारिश का ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है। साथ ही 15 अगस्त तक क्षेत्र में बारिश की संभावना जताई है। स्थानीय मौसम कार्यालय ने भूस्खलन होने, बाढ़ आने, नदियों और नालों में जलस्तर बढ़ने को लेकर भी आगाह किया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM