Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में 6 नव-निर्वाचित विधायकों ने  ली शपथ, विधायकों की संख्या बढ़कर हुए 65

खबरे |

खबरे |

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में 6 नव-निर्वाचित विधायकों ने  ली शपथ, विधायकों की संख्या बढ़कर हुए 65
Published : Jun 12, 2024, 4:35 pm IST
Updated : Jun 12, 2024, 4:35 pm IST
SHARE ARTICLE
6 newly elected MLAs took oath in Himachal Pradesh news in hindi
6 newly elected MLAs took oath in Himachal Pradesh news in hindi

आज प्रदेश के नए विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Himachal Pradesh News In Hindi : हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा की छह सीटों के उपचुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद आज प्रदेश में छह नवनिर्वाचित विधायकों को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। बता दें कि आज प्रदेश के नए विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने गोपनीयता की शपथ दिलाई।

बता दें कि इस दौरान धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा को सबसे पहले शपथ दिलाई गई। वहीं इस शपत समारोह में भाजपा के साथ साथ कांग्रेस के नेता भी पहुंचे। वहीं सुधीर के बाद लाहौल स्पीति से महिला विधायक चुनी गईं अनुराधा राणा ने शपथ ली। शपथ लेने वालों में कांग्रेस के चार और भाजपा के दो विधायक शामिल हैं।

सुधीर शर्मा और अनुराधा राणा के बाद सुजानपुर से कैप्टन रणजीत सिंह राणा, बड़सर से भाजपा के इंद्रदत्त लखनपाल, गगरेट विधानसभा से राकेश कालिया और अंत में कुटलैहड़ से विवेक शर्मा को शपथ दिलाई गई। इनमें सुधीर शर्मा पांचवीं बार, इंद्रदत्त लखनपाल चौथी बार, राकेश कालिया तीसरी बार, रणजीत राणा, अनुराधा राणा और विवेक शर्मा पहली बार विधायक चुने गए हैं।

हिमाचल में दलीय स्थिति

गौर हो कि प्रदेश में 6 कांग्रेस विधायकों को अयोग्य घोषित करने के बाद जहां 6 रिक्तियां हो गई थीं, जिनके नतीजे आ चुके हैं। वहीं आज नए विधायको को शपथ भी दिला दी गई है, जिसके साथ 68 विधायकों वाली हिमाचल विधानसभा में विधायकों की संख्या 59 से बढ़कर 65 हो गई है, जबकि तीन निर्दलीय विधायकों की सीटों पर अभी उप चुनाव होना है। 65 विधायकों में कांग्रेस के पास 38 MLA हो गए है, जबकि बीजेपी के पास 27 विधायक है।

(For More News Apart from 6 newly elected MLAs took oath in Himachal Pradesh news in hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Punjab Latest Top News Today | देखिये क्या है खास | Spokesman TV | LIVE

11 Apr 2025 7:03 PM

Inspector Ronnie को बड़ा झटका! कर्नल पर हमला मामले में कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज की

10 Apr 2025 5:40 PM

कोई 40-45 लाख नहीं, सिर्फ 1 लाख के अंदर सीधा अमेरिका, कोई डंकी नहीं, सिर्फ एक नंबर में सीधा विमान

10 Apr 2025 5:38 PM

लड़का-लड़की की पिटाई करने वाले निलंबित पुलिस अधिकारी ने पत्रकार से की बदसलूकी

09 Apr 2025 5:27 PM

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM