हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के बजट सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना

खबरे |

खबरे |

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के बजट सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना
Published : Mar 13, 2023, 11:03 am IST
Updated : Mar 13, 2023, 11:03 am IST
SHARE ARTICLE
Budget session of Himachal Pradesh assembly likely to remain stormy
Budget session of Himachal Pradesh assembly likely to remain stormy

पिछली भाजपा सरकार द्वारा स्थापित कार्यालयों और संस्थानों को बंद करने और गैर-अधिसूचित करने का...

शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मंगलवार से शुरू हो रहे 24 दिवसीय बजट सत्र में जोरदार बहस होने की संभावना है और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाने का फैसला किया है।  पिछली भाजपा सरकार द्वारा स्थापित कार्यालयों और संस्थानों को बंद करने और गैर-अधिसूचित करने का कांग्रेस सरकार का निर्णय चर्चा का एक प्रमुख बिंदु है।

सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने भाजपा शासन के तहत स्थापित या अद्यतन किए गए कई संस्थानों को यह कहते हुए गैर-अधिसूचित कर दिया कि पिछली सरकार उनके लिए कोई बजटीय आवंटन या कर्मचारियों की नियुक्ति करने में विफल रही थी।

पार्टी नेता ने कहा कि भाजपा ने एक हस्ताक्षर अभियान चलाया और इस कदम के खिलाफ राज्य भर में ‘आक्रोश रैलियां’ कीं।

भाजपा ने पिछले सप्ताह भी सोमवार को अभियान के तहत एकत्रित किए गए हस्ताक्षरों को राज्यपाल को सौंपने की योजना की घोषणा की थी। राज्य की ऋण देनदारी और मुफ्त स्कूल वर्दी लाभार्थियों की संख्या में कमी कुछ ऐसे अन्य मुद्दे हैं जिन पर बहस होने की उम्मीद है। नेता ने कहा कि सलाहकारों, मुख्य संसदीय सचिवों, बोर्ड और निगमों के अध्यक्षों की नियुक्तियों, डीजल पर वैट में वृद्धि और हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग को भंग करने पर भी भाजपा के आक्रामक होने की उम्मीद है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM