Himachal Pradesh Assembly by-election 2024: कांग्रेस ने तीन सीट के लिए प्रभारी किए नियुक्त

खबरे |

खबरे |

Himachal Pradesh Assembly by-election 2024: कांग्रेस ने तीन सीट के लिए प्रभारी किए नियुक्त
Published : Jun 13, 2024, 3:57 pm IST
Updated : Jun 13, 2024, 3:57 pm IST
SHARE ARTICLE
Himachal Pradesh Assembly by-election 2024: Congress appointed in-charge for three seats
Himachal Pradesh Assembly by-election 2024: Congress appointed in-charge for three seats

उपचुनाव के लिए मतदान 10 जुलाई को होगा।

Himachal Pradesh Assembly by-election 2024: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एचपीसीसी) के महासचिव रजनीश खिमटा ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी राज्य में आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और एकजुटता के साथ ‘‘धनबल’’ का मुकाबला करेगी।

उन्होंने यहां जारी एक बयान में बताया कि कांग्रेस ने देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए तीन मंत्रियों को प्रभारी नियुक्त किया है।

तीन निर्दलीय विधायकों आशीष शर्मा (हमीरपुर), होशियार सिंह (देहरा) और केएल ठाकुर (नालागढ़) ने 22 मार्च को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था और अगले दिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये थे। 

उपचुनाव के लिए मतदान 10 जुलाई को होगा।

कृषि मंत्री चंद्र कुमार को देहरा विधानसभा सीट, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को नालागढ़ सीट और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी को हमीरपुर विधानसभा सीट का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने वाले कांग्रेस के छह बागी विधायकों सहित नौ विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों तथा भाजपा ने धनबल का इस्तेमाल कर सरकार को गिराने का प्रयास किया था।

खिमटा ने कहा कि पार्टी ने हाल में हुए विधानसभा उपचुनाव में चार सीट जीती हैं, जिससे साबित होता है कि हिमाचल प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और नेतृत्व से खुश है और मतदाताओं ने भाजपा की खरीद-फरोख्त की नीतियों को नकार दिया है।उन्होंने कहा कि आगामी उपचुनाव में कांग्रेस एकजुट होकर भाजपा की अनैतिक रणनीतियों का सामना करेगी और इन तीनों सीट पर जीत दर्ज करेगी। भाजपा ने बुधवार को इन तीन सीट के लिए प्रभारी नियुक्त किये थे।

(For more news apart from Himachal Pradesh Assembly by-election 2024: Congress appointed in-charge for three seats, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

बादलों ने कुर्सी के लिए अकाल तख्त के मान को ठेस पहुंचाई - Malwinder Mali | Interview

07 Apr 2025 5:29 PM

Police को देख 50 मीटर दूर से ही भागने लगी नशे के साथ पकड़ी गई महिला हवलदार

07 Apr 2025 5:20 PM

चिट्टे के साथ पकड़ी गई महिला कोर्ट में पेश, पुलिस ने रिमांड पर लिया, क्या होगी बुलडोजर कार्रवाई?

06 Apr 2025 6:18 PM

आमरण अनशन समाप्त करने के बाद जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा, हमारी किसी संगठन से कोई लड़ाई नहीं है

06 Apr 2025 6:14 PM

बठिंडा में बर्खास्त महिला कांस्टेबल का मामला, महिला कांस्टेबल की 2 दिन की रिमांड खत्म

06 Apr 2025 6:08 PM

चिट्टे के साथ पकड़ी गई बर्खास्त महिला कांस्टेबल मामले में बड़ा अपडेट, देखें Live

05 Apr 2025 5:09 PM