Kangana Meets Dalai Lama News: दलाई लामा के आवास पहुंची भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत

खबरे |

खबरे |

Kangana Meets Dalai Lama News: दलाई लामा के आवास पहुंची भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत
Published : Apr 15, 2024, 6:18 pm IST
Updated : Apr 15, 2024, 6:18 pm IST
SHARE ARTICLE
BJP candidate Kangana Ranaut reached Dalai Lama's residence news in hindi
BJP candidate Kangana Ranaut reached Dalai Lama's residence news in hindi

प्रदेश में लोकसभा चुनाव 1 जून को होने हैं, जो 18वीं लोकसभा के चार सदस्यों को चुनने के लिए सातवें चरण का चुनाव है।

Kangana Meets Dalai Lama News In Hindi: मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सोमवार को मैक्लोडगंज स्थित दलाई लामा के आवास पर पहुंचे।

धर्मशाला में दलाई लामा से मुलाकात के बाद, रनौत ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि, मुझे लगता है कि ऐसे व्यक्ति की उपस्थिति में होना असाधारण है जिसके चारों ओर सरासर दिव्यता है। इसलिए यह मेरे और पूर्व सीएम (जयराम ठाकुर) के लिए बहुत भावनात्मक पल था। यह कुछ ऐसा है जिसे मैं जीवन भर संजोकर रखुंगी।

गौर हो कि हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव 1 जून को होने हैं, जो 18वीं लोकसभा के चार सदस्यों को चुनने के लिए सातवें चरण का चुनाव है। मतदान का दिन अभी भी एक महीने से अधिक दूर है, चार निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार विभिन्न अभियान गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। इनमें मंडी से कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं बीजेपी की स्टार उम्मीदवार कंगना रनौत भी लोगों से वोट हासिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।

बीते कई दिनों से वे लगातार हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर पहुंच कर लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट की अपील के साथ, ये बयान भी दे चूकीं है, कि लोग उन्हें कोई अभिनेत्री न समझे बल्कि प्रदेश की बेटी और बहन समझे।

ऐसे में देखना होगा की इन चुनावों में कंगना को लोगों का कितना समर्थन मिलता है। खैर ये लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद ही साफ हो पाएगा।

(For more news apart from BJP candidate Kangana Ranaut reached Dalai Lama residence news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM