कांगड़ा : 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, पति-पत्नी और बेटी समेत पांच की मौत

खबरे |

खबरे |

कांगड़ा : 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, पति-पत्नी और बेटी समेत पांच की मौत
Published : May 15, 2023, 10:28 am IST
Updated : May 15, 2023, 10:28 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं।

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है. यहां धर्मशाला के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर  गहरी खाई में जा गिरा। 

इस हादसे में पति-पत्नी और बेटी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने टांडा के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं। ASP  हितेश लखनपाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार ट्रक में सवार लोग शाम साढ़े चार बजे के करीब खेतों से गेहूं की फसल काट कर घर ला रहे थे, तभी फसल से भरा ट्रक  पलट गया. ट्रक पर चालक व बच्चों समेत 10 लोग सवार थे। मृतकों में सुनील कांत, उनकी पत्नी सीता देवी और बेटी तृषा देवी के अलावा आरती तथा मिलाप चंद शामिल हैं। 


हादसे में लक्ष्मण पुत्री प्रिया (7), सुनील कांत का पुत्र अंशु (7), सुनील का पुत्र अभिनव (17), गुलशन पुत्री साक्षी (17) व अनिल कांत (40) पुत्र बलदेव सिंह घायल हो गये. सभी मृतक उत्तराग्रा के रहने वाले हैं। घायलों का इलाज टांडा अस्पताल में चल रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। साथ ही स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य किया गया। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को तत्काल राहत के तौर पर 25 हजार रुपये दिए हैं.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM