Himachal Pradesh News: अटल टनल के पास पर्यटक वाहन पलटने से बड़ा हादसा, एक की मौत

खबरे |

खबरे |

Himachal Pradesh News: अटल टनल के पास पर्यटक वाहन पलटने से बड़ा हादसा, एक की मौत
Published : May 15, 2024, 4:28 pm IST
Updated : May 15, 2024, 4:28 pm IST
SHARE ARTICLE
accident tourist vehicle overturns near Atal Tunnel news In hindi
accident tourist vehicle overturns near Atal Tunnel news In hindi

हादसा अटल सुरंग रोहतांग दर्रे के पास पुल के पास चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के कारण हुआ।

Himachal Pradesh News In Hindi: हिमाचल प्रदेश के मनाली में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां पर्यटकों से भरी एक ट्रैवलर हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई है।  जबकि इस हादसे के बाद करीब 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिसके बाद घायलों को अस्पताम में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं इस हादसे की मनाली के पुलिस उपाधीक्षक ने पुष्टि की है।

मनाली डीएसपी ने बताया कि पर्यटक वाहन में सवार लोग मुंबई के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि यह हादसा अटल सुरंग रोहतांग दर्रे के पास पुल के पास चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के कारण हुआ। उन्होंने बताया कि वाहन में ड्राइवर समेत कुल 21 पर्यटक सवार थे, जिनमें से 18 घायल हो गए और 1 की गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गई।

अधिकारी ने आगे बताया कि घायलों को मनाली के एक स्थानीय अस्पताल में भेजा गया है। अटल सुरंग मनाली के पास सोलांग घाटी को लाहौल और स्पीति जिलों में सिसु से जोड़ती है। गनीमत यह रही कि बस अनियंत्रित होने के बाद खाई में गिरने से बच गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

(For more news apart from accident tourist vehicle overturns near Atal Tunnel News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman in hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

इन बुजुर्गों का दर्द सुनकर पसीज जाएगा आपका दिल, क्योंकि अपने ही बन गए बेगाने

14 Apr 2025 2:11 PM

कुछ दिन पहले खिलाफ बोलने वाले Dalvir Goldy अब Partap Bajwa की कर रहे हैं प्रशंसा

12 Apr 2025 2:15 PM

Big Breaking: अकाली दल ने चुन लिया अपना नया अध्यक्ष, सुखबीर बादल तीसरी बार बने अध्यक्ष

12 Apr 2025 2:13 PM

पपलप्रीत अजनाला थाने पहुंचा, पुलिस उसे कल डिब्रूगढ़ से अमृतसर लेकर आई थी

11 Apr 2025 7:05 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिये क्या है खास | Spokesman TV | LIVE

11 Apr 2025 7:03 PM

Inspector Ronnie को बड़ा झटका! कर्नल पर हमला मामले में कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज की

10 Apr 2025 5:40 PM