Himachal Pradesh News: सेवाओं को नियमित करने की मांग पर अड़े शिक्षक, 26 जनवरी से भूख हड़ताल की दी चेतावनी

खबरे |

खबरे |

Himachal Pradesh News: सेवाओं को नियमित करने की मांग पर अड़े शिक्षक, 26 जनवरी से भूख हड़ताल की दी चेतावनी
Published : Jan 16, 2024, 6:37 pm IST
Updated : Jan 16, 2024, 6:37 pm IST
SHARE ARTICLE
 Teachers adamant on demand for regularization of services, warn of hunger strike from January 26
Teachers adamant on demand for regularization of services, warn of hunger strike from January 26

स्कूल प्रबंधन समितियों के शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुनील ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे लंबे समय से सेवाओं को नियमित करने की मांग...

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा नियुक्त शिक्षकों ने कहा कि अगर 25 जनवरी तक उन्हें नियमित नहीं किया गया तो वे अपनी मांगों को लेकर 26 जनवरी से भूख हड़ताल शुरू करेंगे।

स्कूल प्रबंधन समितियों के शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुनील ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे लंबे समय से सेवाओं को नियमित करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने अपनी मांग को लेकर दबाव बनाने के लिए पिछले साल अक्टूबर में हिमाचल प्रदेश सचिवालय के परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया था। हालांकि, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आश्वासन के बाद शिक्षकों ने अपना विरोध प्रदर्शन स्थगित कर दिया था। इसके बाद एक कैबिनेट उप-समिति का गठन किया गया जिसे 31 दिसंबर तक इस संबंध में अपनी रिपोर्ट देनी थी। इस संदर्भ में अब तक कुछ नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें: तलाकशुदा और अकेली महिलाओं के लिए जल्द शुरू की जाएगी घर बनाने की योजना: सीएम सुक्खू

शिक्षक संघ ने अभिभावक शिक्षक संघ (पीटीए), प्राथमिक सहायक शिक्षक (पीएटी) और पैरा शिक्षकों की तर्ज पर उनकी सेवाओं को नियमित करने की मांग करते हुए, सरकार से 25 जनवरी को राज्य दिवस के अवसर पर उनकी सेवाओं को नियमित करने का आग्रह किया। स्कूल प्रबंधन समितियों द्वारा नियुक्त लगभग 2,500 शिक्षक हैं जो वर्तमान में राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं।

  (For more news apart from Teachers warned of hunger strike from January 26, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM