शिमला में सड़क का हिस्सा धंसने से नाले में गिरी कार, तीन की मौत
शिमला में सड़क का हिस्सा धंसने से नाले में गिरी कार, तीन की मौत
Published : Jul 18, 2023, 4:11 pm IST
Updated : Jul 18, 2023, 4:11 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

निरथ-ननखेड़ी पांडाधर लिंक रोड का एक हिस्सा धंस गया, जिससे वहां से गुजर रही कार नाले में गिर गई।

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला में शरण ढांक के पास मंगलवार को एक सड़क का हिस्सा धंसने से वहां से गुजर रही एक कार नाले में गिर गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

निरथ-ननखेड़ी पांडाधर लिंक रोड का एक हिस्सा धंस गया, जिससे वहां से गुजर रही कार नाले में गिर गई। पुलिस ने बताया कि इलाके में मौजूद अन्य लोगों ने कार को नाले में गिरते हुए देख लिया और इस बाबत पुलिस को सूचित किया। पुलिस के मुताबिक, पुलिस, दमकल विभाग के कर्मियों और स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान चलाया और शवों को नाले से निकाला।

मृतकों की पहचान वीर सिंह (40), हिम्मत सिंह (28) और रत्न (50) के तौर पर हुई है। ये सभी ननखेड़ी के रहने वाले हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटना पर दुख जताया है।

अधिकारियों के मुताबिक, इस साल मानसून आने के बाद बारिश से संबंधित घटनाओं और सड़क दुर्घटनाओं में अबतक 125 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य आपदा मोचन बल के अनुसार, हिमाचल प्रदेश को 4636 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM