Himachal Pradesh News: आधी रात को गर्ल्स हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरकर एक युवक की मौत

खबरे |

खबरे |

Himachal Pradesh News: आधी रात को गर्ल्स हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरकर एक युवक की मौत
Published : Aug 18, 2024, 4:49 pm IST
Updated : Aug 18, 2024, 4:49 pm IST
SHARE ARTICLE
A young man died after falling from the fourth floor of girls hostel at midnight news
A young man died after falling from the fourth floor of girls hostel at midnight news

जानकारी के अनुसार शनिवार आधी रात को गर्ल्स मेडिकल हॉस्टल में एक युवक बेहोश होकर गिर गया

Himachal Pradesh News In Hindi: हिमाचल के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज आईजीएमसी के गर्ल्स हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई है। युवक की पहचान कांगड़ा जिले के पालमपुर निवासी करण पटियाल के रूप में हुई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि युवक आधी रात को गर्ल्स हॉस्टल की चौथी मंजिल पर क्यों और किससे मिलने गया था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार आधी रात को गर्ल्स मेडिकल हॉस्टल में एक युवक बेहोश होकर गिर गया, जिसे उपचार के लिए एंबुलेंस से आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि देर रात हॉस्टल के बाहर कुछ गिरने की आवाज आई तो हॉस्टल में रहने वाली कुछ छात्राएं बाहर आईं और देखा कि एक युवक दीवार से टकराकर गिरा हुआ है। मौके पर मौजूद छात्राओं और हॉस्टल के सुरक्षा कर्मियों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया और युवक को आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन सिर में चोट लगने के कारण युवक की मौत हो गई।

युवक की पहचान 22 साल के करण पटियाल के रूप में हुई है। मृतक हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर का रहने वाला था और एक निजी विश्वविद्यालय में पढ़ता था। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि ये युवक देर रात हिमाचल के सबसे बड़े अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज आईजीएमसी शिमला के गर्ल्स हॉस्टल की चौथी मंजिल पर कैसे पहुंच गया? पुलिस मामले की तह तक जांच कर रही है। हॉस्टल के सीसीटीवी की जांच की जा रही है।

(For more news apart from A young man died after falling from the fourth floor of girls hostel at midnight news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM