हिमाचल बारिश : जलाशय में फंसे 10 लोगों को रात भर के अभियान के बाद निकाला गया सुरक्षित

खबरे |

खबरे |

हिमाचल बारिश : जलाशय में फंसे 10 लोगों को रात भर के अभियान के बाद निकाला गया सुरक्षित
Published : Aug 21, 2023, 11:54 am IST
Updated : Aug 21, 2023, 11:54 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

एनडीआरएफ की 14वीं बटालियन की एक टीम रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे बांध प्राधिकरण की स्टीमर नाव से क्षेत्र के लिए रवाना हुई।

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में कोल बांध जल विद्युत परियोजना में एक जलाशय में फंसे 10 लोगों को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने रात भर के अभियान के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। बचाए गए लोगों में वन विभाग के पांच कर्मचारी भी शामिल थे। पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के बाद जलाशय में लकड़ियां तैरते हुए आ गई थीं और पांच कर्मचारी कुछ स्थानीय लोगों के साथ स्थिति का जायजा लेने गए थे।

उन्होंने बताया कि उनकी नाव तत्तापानी के पास भारी गाद और लकड़ियों के कारण फंस गई। एनडीआरएफ की 14वीं बटालियन की एक टीम रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे बांध प्राधिकरण की स्टीमर नाव से क्षेत्र के लिए रवाना हुई। एनडीआरएफ के तैराकों की एक अन्य टीम नौका में थी। अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान देर रात करीब ढाई बजे पूरा हुआ। मौके पर मौजूद मंडी के उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि यह एक कठिन अभियान था क्योंकि रात के दौरान नौका चलाना मुश्किल हो जाता है, लेकिन सभी 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए AAP ने घोषित किया उम्मीदवार, राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को दिया टिकट

26 Feb 2025 5:54 PM

ਪੰਥਕ ਇਕੱਠ ਦੌਰਾਨ Sukhbir Singh Badal ‘ਤੇ ਵਰ੍ਹੇ Prem Singh Chandumajra Interview

20 Feb 2025 5:44 PM

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM

"हमारे लड़के की डंकी लगाते समय पानी में पलट गई थी नाव, बाल-बाल बची थी जान

18 Feb 2025 6:05 PM

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM