हिमाचल प्रदेश : मौसम विभाग ने 23 और 24 मई को दस जिलों के लिए किया 'येलो अलर्ट' जारी

खबरे |

खबरे |

हिमाचल प्रदेश : मौसम विभाग ने 23 और 24 मई को दस जिलों के लिए किया 'येलो अलर्ट' जारी
Published : May 22, 2023, 6:48 pm IST
Updated : May 22, 2023, 6:48 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

मौसम विभाग कार्यालय ने कहा कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 23 मई से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है, जिससे..

शिमला : हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में 23 और 24 मई को तेज हवाओं के साथ आंधी आने, बिजली चमकने और ओले गिरने की संभावना है। स्थानीय मौसम विभाग कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। विभाग ने राज्य के दस जिलों में इसके लिये 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। साथ ही मौसम विभाग ने 25 और 26 मई को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर आंधी आने और बिजली चमकने को लेकर 'येलो अलर्ट' भी जारी किया है।

मौसम विभाग कार्यालय ने कहा कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 23 मई से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है, जिससे राज्य में अगले तीन से चार दिनों तक व्यापक वर्षा होगी।

विभाग ने चंबा, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने किसानों को फसलों पर ओला-रोधी जाल का उपयोग करने की सलाह दी है। साथ ही विभाग की तरफ से सलाह दी गई है कि वे फसलों पर कीटनाशकों के छिड़काव के समय में बदलाव करें।

विभाग के मुताबिक, चंबा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि अगले चार से पांच दिनों तक औसत न्यूनतम तापमान सामान्य 4 से 5 डिग्री सेल्सियस कम रहने की उम्मीद है। विभाग के मुताबिक आदिवासी बहुल लाहौल तथा स्पीति जिले का केलांग रविवार की रात सबसे ठंडा रहा, और यहां का न्यूनतम तापमान रविवार को 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM