Himachal Pradesh Weather: मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का लगाया पूर्वानुमान, राज्य में बनी ठिठुरन की स्थिति

खबरे |

खबरे |

Himachal Pradesh Weather: मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का लगाया पूर्वानुमान, राज्य में बनी ठिठुरन की स्थिति
Published : Nov 26, 2024, 1:08 pm IST
Updated : Nov 26, 2024, 1:08 pm IST
SHARE ARTICLE
Himachal Pradesh Weather Update 26 November News In Hindi
Himachal Pradesh Weather Update 26 November News In Hindi

ताबो का न्यूनतम तापमान इस सर्दी के सीजन में पहली बार-10.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर है .

Himachal Pradesh Weather Update 26 November News In Hindi: नवंबर का महीना खत्म होने को है, लेकिन अभी तक पंजाब समेत उत्तर भारत में ठंड का असर नहीं दिख रहा है. वहीं पहाड़ी राज्य हिमाचल की बात करें तो बीते दिनों हुई बर्फबारी से हिमाचल प्रदेश के कई  इलाको में ठंड बढ़ गई है और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठिठुरन की स्थिति है.

ताबो का न्यूनतम तापमान इस सर्दी के सीजन में पहली बार-10.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर है और तीन अन्य स्थानों का न्यूनतम पारा भी माइनस में है। 

वहीं पहाड़ों की रानी शिमला की बात करे तो यहां के न्यूनतम तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। शिमला में 25 नवंबर को न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।  मंगलवार को यह 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, सोलन व ऊना का न्यूनतम पारा शिमला से भी कम दर्ज किया गया है।

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 29 नवंबर से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने की संभावना जताई है।
इसके प्रभाव से राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान भी लागाया गया है। 

29 नवंबर व 2 दिसंबर को इन क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। उधर, बिलासपुर और सुंदरनगर क्षेत्र सुबह-शाम 28 नवंबर तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

(For More News Apart From Himachal Pradesh Weather Update 26 November News In Hindi , Stay Tuned To Spokesman Hindi)


 
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

बादलों ने कुर्सी के लिए अकाल तख्त के मान को ठेस पहुंचाई - Malwinder Mali | Interview

07 Apr 2025 5:29 PM

Police को देख 50 मीटर दूर से ही भागने लगी नशे के साथ पकड़ी गई महिला हवलदार

07 Apr 2025 5:20 PM

चिट्टे के साथ पकड़ी गई महिला कोर्ट में पेश, पुलिस ने रिमांड पर लिया, क्या होगी बुलडोजर कार्रवाई?

06 Apr 2025 6:18 PM

आमरण अनशन समाप्त करने के बाद जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा, हमारी किसी संगठन से कोई लड़ाई नहीं है

06 Apr 2025 6:14 PM

बठिंडा में बर्खास्त महिला कांस्टेबल का मामला, महिला कांस्टेबल की 2 दिन की रिमांड खत्म

06 Apr 2025 6:08 PM

चिट्टे के साथ पकड़ी गई बर्खास्त महिला कांस्टेबल मामले में बड़ा अपडेट, देखें Live

05 Apr 2025 5:09 PM