पर्यटक बसों पर कर की वजह से गुजरात के ट्रैवल एजेंट हिमाचल जाने से कर रहे हैं परहेज'

खबरे |

खबरे |

पर्यटक बसों पर कर की वजह से गुजरात के ट्रैवल एजेंट हिमाचल जाने से कर रहे हैं परहेज'
Published : Aug 27, 2023, 11:06 am IST
Updated : Aug 27, 2023, 11:06 am IST
SHARE ARTICLE
Travel agents of Gujarat are avoiding going to Himachal due to tax on tourist buses.
Travel agents of Gujarat are avoiding going to Himachal due to tax on tourist buses.

संघ के सदस्यों ने पर्यटन व्यापार मेला के दौरान गांधी नगर में गुजरात ट्रैवल एजेंटों के साथ बैठक की।

शिमला:  हिमाचल प्रदेश के बाहर पंजीकृत पर्यटक बसों पर राज्य में कर लेने और पार्किंग सुविधाओं की कमी के चलते गुजरात के ट्रैवल एजेंट वहां जाने से परहेज कर रहे हैं। पर्यटन हितधारकों ने शनिवार को यह जानकारी दी। शिमला पर्यटन हितधारक संघ के अध्यक्ष एम के सेठ ने एक बयान में कहा कि संघ के सदस्यों ने पर्यटन व्यापार मेला के दौरान गांधी नगर में गुजरात ट्रैवल एजेंटों के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ पैन इंडिया (टीएएपीआई) के अध्यक्ष विनेश शाह ने कहा कि गुजरात के ट्रैवल एजेंट हिमाचल पर्यटन को बढ़ावा देने के इच्छुक हैं, लेकिन कुछ प्रमुख समस्यायें हैं, जिनके कारण ‘टूर ऑपरेटर’ हिमाचल में पर्यटक समूहों को ले जाने में संकोच करते हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में अन्य राज्यों के पंजीकरण नंबर वाली पर्यटक बसों पर कोई कर नहीं है, लेकिन हिमाचल उच्च कर वसूल रहा है। बाहर पंजीकृत पर्यटक बसों से प्रतिदिन 3,000 रुपये से 6,000 रुपये की बढ़ी हुई दर से कर लिया जा रहा है। इसके कारण हिमाचल का दौरा अलाभकारी बन गया है।

शिमला पर्यटन हितधारक संघ ने गुजरात के ट्रैवल एजेंटों को आश्वासन दिया है कि इन समस्याओं को हल करने के लिए राज्य सरकार के समक्ष यह मामला उठाया जाएगा।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM