भीषण गर्मी से राहत के लिए भारी संख्या में शिमला पहुंच रहे हैं पर्यटक, 90 फीसदी होटल फुल
भीषण गर्मी से राहत के लिए भारी संख्या में शिमला पहुंच रहे हैं पर्यटक, 90 फीसदी होटल फुल
Published : May 29, 2023, 10:22 am IST
Updated : May 29, 2023, 10:22 am IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

पर्यटकों के लिए हिमाचल प्रदेश में गर्मियों का सबसे अच्छा समय 15 अप्रैल से 15 जून तक रहता है।

शिमला:  गर्मी ने अब अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया है. ऐसे में लोग अब राहत पाने के लिए भारी संख्या में शिमला पहंच रहे हैं. शिमला में सप्ताहांत में होटल 90 प्रतिशत तक फुल हो चुक हैं, क्योंकि भारी संख्या में लोग भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए यहां पहुंचे हैं। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि यहां होटल व्यवसाय शनिवार को अच्छा रहता है, वहीं अन्य दिनों में आंकड़ा अभी पिछले रिकॉर्ड तक नहीं पहुंचा है।

पर्यटकों के लिए हिमाचल प्रदेश में गर्मियों का सबसे अच्छा समय 15 अप्रैल से 15 जून तक रहता है। मैदानी इलाकों में गर्मियों की छुट्टियां भी मई के अंत से शुरू होती हैं और गर्मी से बचने के लिए भारी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। कुकरेजा ने कहा, “ज्यादातर लोग अंतिम समय में योजना बना रहे हैं और पहले से ही बुकिंग करने के मामलों में गिरावट आई है।”

टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एम के सेठ ने कहा कि सप्ताहांत पर होटल 80-90 प्रतिशत भरे होते हैं, लेकिन अन्य दिनों में यह आंकड़ा 30-40 प्रतिशत रह जाता है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM