हिमाचल के चंबा में रावी नदी में गिरी एसयूवी कार, दो लोग लापता

खबरे |

खबरे |

हिमाचल के चंबा में रावी नदी में गिरी एसयूवी कार, दो लोग लापता
Published : Jul 29, 2023, 5:34 pm IST
Updated : Jul 29, 2023, 5:34 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

अभी तक दो लापता व्यक्तियों की न तो पहचान हो पाई है और न ही उनका पता चल पाया है।

शिमला: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह एसयूवी कार रेलिंग से टकराकर रावी नदी में गिर गई, जिसके बाद दो लोग लापता हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डली के पास खड़ामुख-होली रोड पर रेलिंग से टकराने के बाद चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और वह फिसलकर नदी में गिर गई।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन अभी तक दो लापता व्यक्तियों की न तो पहचान हो पाई है और न ही उनका पता चल पाया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 24 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से पिछले 35 दिन में सड़क दुर्घटनाओं में चंबा जिले के पांच लोगों समेत 69 लोगों की मौत हो चुकी है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM