Jharkhand News: असम में ‘मिटाई जा रही’ झारखंड की जनजातियों की पहचान: CM सोरेन

खबरे |

खबरे |

Jharkhand News: असम में ‘मिटाई जा रही’ झारखंड की जनजातियों की पहचान: CM सोरेन
Published : Nov 2, 2024, 7:41 pm IST
Updated : Nov 2, 2024, 7:41 pm IST
SHARE ARTICLE
 Jharkhand Identity tribes erased' in Assam: CM Soren News In Hindi
Jharkhand Identity tribes erased' in Assam: CM Soren News In Hindi

मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर समाज को धर्म और अगड़े-पिछड़े के नाम पर बांटने का आरोप लगाया।

Jharkhand Identity tribes erased' in Assam: CM Soren News In Hindi:  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को असम के अपने समकक्ष हिमंत विश्व शर्मा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पूर्वोत्तर राज्य में झारखंड की जनजातियों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा न देकर उनकी पहचान मिटाई जा रही है।

सोरेन ने खूंटी जिले के तपकारा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड से संबंध रखने वाले लोग बड़ी संख्या में असम के चाय बागानों में रहते हैं लेकिन उनकी स्थिति अच्छी नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘असम के मुख्यमंत्री यहां के आदिवासियों के शुभचिंतक होने का दिखावा करते हैं। लेकिन उन्होंने पूर्वोत्तर राज्य में झारखंड की जनजातियों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा न देकर उनकी पहचान मिटा दी है।’’

मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर समाज को धर्म और अगड़े-पिछड़े के नाम पर बांटने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि ‘‘राज्य सरकार को विकास कार्य करने से रोकने की भाजपा की साजिश’’ के कारण झारखंड में चुनाव निर्धारित समय से एक महीने पहले घोषित कर दिया गया।

सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार ने अपने पहले दो वर्षों में कोविड ​महामारी से निपटने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा, ‘‘जब स्थिति सामान्य होने लगी तो विपक्ष ने एक के बाद एक साजिश रची। जब वे असफल हुए तो आखिरकार उन्होंने मुझे सलाखों के पीछे डाल दिया।’’(pti)

(For more news apart from Jharkhand Identity tribes'erased' in Assam: CM Soren News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)
 

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM