दिल्ली में सांसद संजय सेठ की रेल अधिकारियों से मुलाकात, एक महीने के अंदर शुरू होगा वंदे भारत का परिचालन

खबरे |

खबरे |

दिल्ली में सांसद संजय सेठ की रेल अधिकारियों से मुलाकात, एक महीने के अंदर शुरू होगा वंदे भारत का परिचालन
Published : May 4, 2023, 6:19 pm IST
Updated : May 4, 2023, 6:19 pm IST
SHARE ARTICLE
फाइल फोटो
फाइल फोटो

सांसद ने प्रस्ताव दिया कि उक्त ट्रेन का परिचालन पटना से हटिया के लिए सुबह में और हटिया से पटना के लिए शाम में तय किया जाए।

Ranchi: एक महीने के अंदर रांची - हटिया से वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू हो जाएगा। यहां के यात्री वंदे भारत एक्सप्रेस का आनंद ले सकेंगे। इसके साथ ही 4 महीने के अंदर दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन रांची से ही आरंभ होगा। इस बाबत आज नई दिल्ली में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सांसद संजय सेठ की मुलाकात हुई। सांसद ने अधिकारियों को यह प्रस्ताव दिया कि हटिया से पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन अविलंब शुरू किया जाए।

सांसद ने प्रस्ताव दिया कि उक्त ट्रेन का परिचालन पटना से हटिया के लिए सुबह में और हटिया से पटना के लिए शाम में तय किया जाए। पटना से हटिया प्रस्थान का समय सुबह के 6:55 बजे और हटिया से पटना के प्रस्थान (वाया बरकाकाना, हजारीबाग, कोडरमा) का समय शाम के 5:00 बजे निर्धारित करने का सुझाव दिया है। इस मुलाकात के बाद सांसद  संजय सेठ ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन रांची से हो, इस दिशा में उनका प्रयास हमेशा से जारी था। 2021 में रेल मंत्री को पत्र लिखकर इन्होंने वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन हटिया से पटना और रांची से कोलकाता करने का आग्रह किया था। इसका सुखद परिणाम सामने आया है।

सांसद ने बताया कि एक महीने के अंदर हटिया से पटना के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन आरंभ हो जाएगा। रांची से कोलकाता वंदे भारत एक्सप्रेस 3 से 4 महीने के अंदर आरंभ होगा। सांसद ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के हाथों होगा। इससे संबंधित प्रस्ताव भी प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा गया है। प्रधानमंत्री का झारखंड आगमन हम सब के लिए गौरव की बात होगी। वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन के प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए सांसद ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और रेलमंत्री  अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया है।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM