झारखंड के कुछ हिस्सों में पांच से आठ जून के बीच लू चलने के आसार: मौसम कार्यालय

खबरे |

खबरे |

झारखंड के कुछ हिस्सों में पांच से आठ जून के बीच लू चलने के आसार: मौसम कार्यालय
Published : Jun 5, 2023, 12:11 pm IST
Updated : Jun 5, 2023, 12:11 pm IST
SHARE ARTICLE
Heat wave
Heat wave

अगले चार दिन तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।

रांची: झारखंड में तापमान 39 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है और कई जिलों में लू चल रही है। मौसम कार्यालय के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग ने सोमवार से राज्य के उत्तरपूर्व तथा दक्षिणपूर्व इलाकों के लिए लू की चेतावनी जारी की। अगले चार दिन तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।

रांची मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया ,‘‘ सोमवार से झारखंड के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है और यह स्थिति आठ जून तक रह सकती है। अगले चार दिन तक मौसम में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रह सकता है।’’

जब किसी जिले का तापमान सामान्य तापमान से कम से कम पांच डिग्री सेल्सियस अधिक होता है तब लू की स्थिति घोषित की जाती है। उन्होंने कहा कि नौ जून के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है जिससे लू से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

सुखबीर बादल से पूछा - क्या आपने बरगारी कलां में गोली चलाने का आदेश दिया था, उन्होंने कहा "हां"|Harpreet Singh

15 Mar 2025 5:54 PM

जब ड्रग तस्कर के घर छापेमारी करने पहुंची भारी पुलिस बल, देखिए कैसे भागे तस्कर!

12 Mar 2025 5:52 PM

इस गांव में कोई भी घर नशे से नहीं बचा, अपने ही घर के बर्तन और कपड़े चुराकर करते हैं नशा|Spokesman D Sath

12 Mar 2025 5:50 PM

अब Nawanshahr में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,Bulldozer से मिनटों में ढहाया गया मकान

11 Mar 2025 5:59 PM

कुर्सी लेकर निकले Justin Trudeau, Canada में ट्रूडो का शासन ख़त्म, जीभ बाहर, हाथ में कुर्सी

11 Mar 2025 5:56 PM

न ग्रंथ साहिब, न पंथ, तो कैसे बना नया जत्थेदार, मजीठिया के पक्ष में Chandumajra

10 Mar 2025 7:13 PM